फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Water filling places will be identified, plans will be made, water will be drained

पानी भरने वाली जगहों की होगी पहचान, बनेगी योजना, होगी पानी की निकासी

Sat, 04 Sep 2021 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Water filling places will be identified, plans will be made, water will be drained
नई दिल्ली। राजधानी में इस सप्ताह लगातार तीन दिन तक बारिश के दौरान जलभराव के बाद शुक्रवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल व दिल्ली सरकार हरकत में आई है। सरकार जल्द पानी भरने वाली जगहों की पहचान करेगी। इससे निपटने के लिए स्थानीय स्तर पर योजनाएं तैयार होंगी। इसका फैसला उपराज्यपाल व दिल्ली सरकार की उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। इसमें अधिकारियों को अल्पकालिक व दीर्घकालिक योजना बनाकर काम करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जलभराव पर बुलाई गई बैठक में उपराज्यपाल के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पीडब्लूडी मंत्री सतेंद्र जैन समेत दिल्ली सरकार व तीनों नगर निगम के आला अधिकारी शामिल थे। सिसोदिया ने बताया अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जलभराव की समस्या से निजात के लिए संबंधित जगहों को चिन्हित किया जाए और उस पर माइक्रो लेवल पर काम किया जाए।
विज्ञापन

वहीं, अधिकारी इस समस्या को जल्द खत्म करने के लिए अल्पकालिक व दीर्घकालिक योजना तैयार करेंगे। इसे जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों की एक विशेष कमेटी का गठन होगा। ये कमेटी समग्रता के साथ जलभराव की समस्या को दूर करने की रणनीति तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में आईटीओ और एनएच-24 के पास होने वाले जलभराव की समस्या को रेखांकित करते हुए अधिकारियों को जल्द उसे दूर करने के निर्देश दिए। इस साल बारिश में आईटीओ के पास और एनएच 24 के स्लिप रोड पर तालाब बन गया था। इस समस्या का समाधान तभी होगा जब एनएचएआई, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य सभी एजेंसी मिलकर काम करें।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में इस बार पिछले कई सालों से ज्यादा बारिश हुई है और कई जगह जलभराव का सामना करना पड़ा है। इस समस्या को खत्म करने के लिए ये बेहद जरूरी है कि इसकी जिम्मेदार प्राइमरी एजेंसी की जवाबदेही तय हो और बाकी एजेंसी उसके साथ समन्वय बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed