फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Watchtowers and patrolling tracks to secure the Legislative Assembly government launches new security project

Delhi: वॉच टावर और पेट्रोलिंग ट्रैक से होगी विधानसभा की सुरक्षा, सरकार ने शुरू की नई सुरक्षा परियोजना

Tue, 09 Jun 2026 06:52 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 09 Jun 2026 06:52 AM IST
सार

अप्रैल में दिल्ली विधानसभा परिसर में हुई सुरक्षा चूक के बाद अब इसकी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। विधानसभा परिसर की चारदीवारी के साथ एक वॉच टावर, विशेष पेट्रोलिंग ट्रैक बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Watchtowers and patrolling tracks to secure the Legislative Assembly government launches new security project
दिल्ली विधानसभा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अप्रैल में दिल्ली विधानसभा परिसर में हुई सुरक्षा चूक के बाद अब इसकी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। विधानसभा परिसर की चारदीवारी के साथ एक वॉच टावर, विशेष पेट्रोलिंग ट्रैक बनाया जाएगा, ताकि पूरे परिसर की निगरानी बेहतर ढंग से की जा सके और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई संभव हो। इस परियोजना पर करीब 94 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस परियोजना के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, कार्य आवंटित होने के बाद निर्माण पूरा करने में करीब दो महीने का समय लगेगा। यह फैसला अप्रैल में हुई उस सुरक्षा चूक के बाद लिया गया है, जब एक नकाबपोश व्यक्ति विधानसभा परिसर के एक गेट से जबरन अंदर घुस गया था। घुसपैठिया विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की आधिकारिक गाड़ी में फूलों का गुलदस्ता रखकर फरार हो गया था। 

विज्ञापन


इस घटना ने विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। इसके अलावा, इसी वर्ष बजट सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष को बम से उड़ाने की धमकियां भी मिली थीं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की थी। घटना के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस, पीडब्ल्यूडी, इंटेलिजेंस ब्यूरो और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की थी। 
विज्ञापन


पेट्रोलिंग वाहन भी होगा तैनात
सुरक्षा योजना के तहत विधानसभा परिसर में एक मोबाइल पेट्रोलिंग वाहन भी तैनात करने की तैयारी है। यह वाहन परिसर के भीतर तेजी से आवाजाही कर सकेगा और जरूरत पड़ने पर अनधिकृत गतिविधियों को रोकने या रास्ता अवरुद्ध करने में उपयोग किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि केवल स्थायी सुरक्षा तैनाती पर्याप्त नहीं है। इसलिए विभिन्न एजेंसियों के बीच रियल टाइम सूचना साझा करने की व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed