{"_id":"610f19cf8ebc3e7c9c5a7810","slug":"wall-of-iron-containers-will-protect-the-red-fort","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालकिले की रक्षा करेगी ये दीवार, लोहे के कंटेनर होंगे इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालकिले की रक्षा करेगी ये दीवार, लोहे के कंटेनर होंगे इस्तेमाल
Sun, 08 Aug 2021 05:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 08 Aug 2021 05:09 AM IST
सार
- शांति बनाए रखने के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात करने की चल रही तैयारी
- 26 जनवरी की घटना के मद्देनजर किए गए सुरक्षा के इंतजाम, सीसीटीवी कैमरे लगाए
- ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए बनाया जाएगा अलग कॉरिडोर
विज्ञापन
लाल किला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस पर खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद इस बार लालकिले की सुरक्षा कुछ अलग ही होगी। 26 जनवरी को लालकिला पर उपद्रवियों ने जो कुछ किया, उसे पूरे देश ने देखा। पुलिस व सुरक्षा बल नहीं चाहते कि ऐसा दोबारा हो। इसी को ध्यान में रखते हुए लालकिले की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए पहली बार लोहे के कंटेनरों की ऊंची दीवार बनाई जा रही है।
विज्ञापन
लालकिले के मुख्य गेट पर 50 फुट ऊंची कंटेनर की अस्थायी दीवार खड़ी की गई है। ऐसा करने से चांदनी चौक की ओर से कोई लालकिला की प्राचीर को नहीं देख पाएगा। सूत्रों का कहना है कि ड्रोन हमले के अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां इस बार एंटी ड्रोन सिस्टम भी लगाने जा रही हैं। एंटी ड्रोन रडार सिस्टम की मदद से लालकिले के आसपास किसी भी फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहली बार लालकिले की सुरक्षा को कड़ा करने के लिए लोहे के कंटेनरों का सहारा लिया गया है। लालकिले के एंट्री गेट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। यह कदम संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। खासकर प्रचीर, जहां से प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे, वहां पर कंटेनर की 50 फुट से भी ज्यादा ऊंची दीवार को खड़ा किया गया है।
विज्ञापन
चांदनी चौक वाली सड़क से प्रधानमंत्री को देखा जा सकता था, लेकिन अब ऐसा संभव नहीं होगा। दूसरी ओर 10 अगस्त के बाद लालकिला और उसके आसपास एंटी ड्रोन सिस्टम को तैनात कर दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि एंटी ड्रोन सिस्टम के रडार की रेंज करीब पांच किलोमीटर है। ड्रोन या किसी भी अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के उड़ाने पर यह सिस्टम उसे निष्क्रिय कर देगा।
दूसरी ओर इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में अन्य मेहमानों के साथ ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी बुलाया गया है। सूत्रों का कहना है कि खिलाड़ियों के लिए अलग से कॉरिडोर बनाकर यहां लाया जाएगा। उनके बैठने की व्यवस्था भी अलग से की जाएगी। कोरोना की वजह से इस साल कम ही लोगों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया है। सुरक्षा बलों की कई कंपनियों ने अभी से लालकिला पर डेरा डाला हुआ है।
छह आतंकियों की पुलिस को तलाश, लगाए पोस्टर
खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने अलकायदा के छह आतंकियों के पोस्टर जारी कर दिए हैं। पुलिस ने इनकी सूचना देने पर इनाम देने की घोषणा की है। पोस्टर में आतंकियों की फोटो के साथ उनके नाम व पते भी दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति देश में इन आतंकियों को देखे तो तुरंत इनकी सूचना पुलिस को दे। ये सभी छह आतंकी अलकायदा से संबंधित हैं। इनका उद्देश्य भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ये सभी आतंकी न सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरे देशभर में आतंकी हमले करके अशांति फैलाना चाहते हैं। खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि किसान आंदोलन की आड़ में कुछ उपद्रवी राजधानी में 26 जनवरी जैसी हरकत को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं। ये बात पता चला है कि आतंकी संगठन ड्रोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी वजह स दिल्ली पुलिस आयुक्त ने पहले ही दिल्ली में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी थी।