फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Visit religious places related to Shri Ram in 82 thousand

देखो अपना देश : 82 हजार में कीजिए श्रीराम से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन

Mon, 06 Sep 2021 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 06 Sep 2021 06:26 AM IST
सार

  • रामायण एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास में सफर करने के लिए एक लाख रुपये से अधिक का खर्च
  • आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टूर पैकेज के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

विज्ञापन
Visit religious places related to Shri Ram in 82 thousand
रामायण एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala

विस्तार

भगवान श्रीराम से जुड़े धार्मिक स्थलों का दर्शन करने की सोच रहे हैं तो आपको जेब ढीली करनी होगी। ‘देखो अपना देश’ योजना के तहत चलाई जाने वाली डीलक्स रामायण एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास में सफर करने के लिए एक लाख रुपये से अधिक खर्च करने होंगे। हालांकि, परिवार के अन्य सदस्य एक साथ तीर्थ स्थल के लिए रवाना होते हैं तो टूर पैकेज घटता चला जाएगा। इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए कम से कम 82,950 रुपये खर्च करने होंगे। इसमें वही सफर कर सकेंगे जिन्होंने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज ले ली हो।

विज्ञापन


दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से 7 नवंबर को रवाना होने वाली रामायण एक्सप्रेस इस बार आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी। दुरंतो डीलक्स ट्रेन में एसी फर्स्ट क्लास और एसी सेकेंड क्लास के कोच होंगे। 16 रात और 17 दिन की इस धार्मिक यात्रा के लिए एक व्यक्ति अगर टूर पैकेज लेना है तो उसे एसी फर्स्ट क्लास के लिए 1,12,955 रुपये खर्च करने होंगे। दो लोगों का पैकेज 1,02,095 रुपये का होगा और तीन लोगों का पैकेज भी 1,02,095 रुपये का ही होगा। अगर बच्चे जाते हैं तो चार लोगों का टूर पैकेज 93,335 रुपये और अगर बच्चे के लिए अतिरिक्त बेड नहीं चाहिए तो फिर फैमिली पैकेज 91,185 रुपये लिए जाएंगे।
विज्ञापन


एसी सेकेंड क्लास में तीर्थ करने की सोच रहे हैं और अकेले यात्रा करनी है तो इसके लिए 93,810 रुपये चुकाने होंगे। दो लोगों के साथ पैकेज लेने पर 82,950 और तीन लोगों के साथ भी 82,950 रुपये देने होंगे। बच्चे साथ हो तो पूरे फैमिली का पैकेज 74,185 रुपये में बुक होगा। इस पैकेज में ट्रेन से 7500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे यात्री। इस दौरान यात्रियों को भगवान श्रीराम से जुड़े सभी तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। हर पैकेज में रहने और खाने से लेकर अन्य सुविधाएं रेलवे उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed