फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Virtual meeting of school education secretary and states regarding vaccination

दिल्ली: सितंबर तक शिक्षकों को टीके की पहली तो अक्तूबर तक दूसरी डोज का लक्ष्य, दो महीने में पूरा करें अभियान

Tue, 31 Aug 2021 07:15 PM IST
शाहरुख खान सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 31 Aug 2021 07:15 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा सचिव और राज्यों की टीकाकरण को लेकर वर्चुअल बैठक हुई जिसमें सितंबर तक शिक्षकों को टीके की पहली तो अक्तूबर तक दूसरी डोज का लक्ष्य रखा गया है।
 

विज्ञापन
Virtual meeting of school education secretary and states regarding vaccination
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक  महामारी कोरोना के चलते डेढ़ साल से बंद शिक्षण संस्थानों को राज्यों ने खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि कई राज्यों में टीकाकरण की रफ्तार  बेहद धीमी है। इसी को लेकर भारत सरकार की स्कूल शिक्षा सचिव अनिता करवाल और सभी राज्यों के सचिव व शिक्षा सचिव के  साथ मंगलवार वर्चुअल बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन


इसमें सरकार ने राज्यों से आग्रह किया है कि वे सभी शिक्षकों को  वैक्सीन लगाने का काम  सितंबर से अक्तूबर तक पूरा कर लें। शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठï अधिकारी के मुताबिक, सभी स्कूलों से लेकर उच्च शिक्षण संस्थानों को खोलने से पहले शिक्षकों का टीकाकरण अभियान पूरा होना जरूरी है।
विज्ञापन


इसीलिए सभी राज्यों के शिक्षा सचिवों से आग्रह  किया गया है कि जिन शिक्षकों को अभी तक टीके की एक डोज भी नहीं लगी है, उन्हें सितंबर तक लगाने का लक्ष्य पूरा करना होगा। जबकि जिन्हें एक डोज लग चुकी है, उन्हें अक्तूबर तक दूसरी डोज  लगाने की प्रक्रिया पूरी करनी हागी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर रोडमैप  बनाए: अनिता करवाल
स्कूली शिक्षा सचिव अनिता करवाल ने राज्यों को शिक्षकों की वैक्सीन अभियान को  सौ फीसदी करने के लिए रोडमैप बनाने का निर्देश दिया है। इसमें राज्यों के शिक्षा विभाग को स्वास्थ्य विभाग के  साथ मिलकर काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed