फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Violent demonstration in 1996 now arrested court declared fugitive in 2019

दिल्ली: 1996 में किया था हिंसक प्रदर्शन, अब हुआ गिरफ्तार, कोर्ट ने 2019 में घोषित किया था भगोड़ा 

Sun, 22 Aug 2021 06:48 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 22 Aug 2021 06:48 PM IST
सार

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार राजेंद्र त्यागी की शिकायत पर संसद मार्ग थाने में दंगा भड़काने का मामला 1996 में दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
Violent demonstration in 1996 now arrested court declared fugitive in 2019
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : is

विस्तार

शिवसेना के तत्कालीन नेता दीपक सब्बरवाल के साथी व ड्राइवर सत्यप्रकाश पांडेय ने वर्ष 1996 में संसद मार्ग पर हिंसक प्रदर्शन किया था। आरोपियों ने आगजनी व तोड़फोड़ की थी। कोर्ट ने सत्यप्रकाश पांडेय को जुलाई, 2019 में भगोड़ा घोषित किया था। मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने आरोपी सत्यप्रकाश पांडेय को अब गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार राजेंद्र त्यागी की शिकायत पर संसद मार्ग थाने में दंगा भड़काने का मामला 1996 में दर्ज हुआ था। टिकट लेने के लिए शिवसेना के तत्कालीन नेता दीपक सब्बरवाल व उसके कार्यकर्ताओं ने हिंसक प्रदर्शन किया था। इस दौरान तोड़फोड़ व आगजनी भी हुई थी। 
विज्ञापन


ट्रायल के दौरान आरोपी सत्यप्रकाश पांडेय कोर्ट में पेश नहीं हुआ था। कोर्ट ने उसे 16 जुलाई 2019 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। मंदिर मार्ग थाने में तैनात व भगोड़े बदमाश पकडने में माहिर एसआई जय सिंह व एएसआई इंद्रसिंह की टीम उसकी तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टीम ने आरोपी को गांव दिवानपुर शहानी, थाना किसनी जिला मैनपुर यूपी स्थित उसके घर से पकड़ लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि शिवनेता भी जालसाजी के कई मामलों में परिवार के कई सदस्यों समेत भगोड़ा घोषित हो रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed