फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Very few children came to the schools of Northern and Eastern Corporation on the first day

उत्तरी और पूर्वी निगम के स्कूलों में पहले दिन बहुत कम बच्चे आए

Tue, 09 Nov 2021 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Very few children came to the schools of Northern and Eastern Corporation on the first day
नई दिल्ली। कोरोना के मामले कम होने के बीच तमाम गतिविधियां आरंभ होने पर उत्तरी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने सोमवार को अपने स्कूल खोल दिए। निगमों ने 50 प्रतिशत बच्चों की क्षमता के साथ स्कूल खोलने का निर्णय लिया था। हालांकि पहले दिन अधिकतर स्कूलों में 10 से 15 प्रतिशत ही बच्चे आए। कई स्कूलों में एक-दो प्रतिशत ही बच्चे आए।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण निगम के स्कूल लंबे समय बंद थे। इस कारण उसने 50 प्रतिशत बच्चों को ही एक समय में बुलाने का निर्णय लिया है। वहीं, अभिभावकों से निवेदन किया गया है कि यदि बच्चा अस्वस्थ हो, सर्दी, खांसी, जुखाम या बुखार हो तो उसे स्कूल ना भेजें। इस संबंध में बच्चे के टीचर को अवश्य बताएं।
विज्ञापन

इस बीच नगर निगम ने कक्षाओं को ऑनलाइन मोड पर भी जारी रखने का निर्णय लिया है, क्योंकि स्कूल आने में असमर्थ बच्चों को भी हर हाल में शिक्षा देने की मंशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल और शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया और उसमें कोरोना महामारी की रोकथाम की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें स्कूलों में बच्चों की संख्या अपेक्षाकृत कम मिली। शिक्षा विभाग के अनुसार स्कूलों में 10 से 15 प्रतिशत बच्चे ही पहले दिन पहुंचे।

अधिकारियों का कहना है कि अगले दिनों के दौरान बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है, क्योंकि अभी सभी अभिभावकों तक स्कूल खुलने के बारे में जानकारी नहीं पहुंची है। वहीं दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने अपने स्कूल एक नवंबर को ही खोल दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed