Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Verdict in Manipuri teacher murder case to be delivered on the 28th

Delhi News: मणिपुरी शिक्षक की हत्या मामले में 28 को आएगा फैसला

Mon, 16 Nov 2026 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Verdict in Manipuri teacher murder case to be delivered on the 28th
नई दिल्ली। साकेत कोर्ट ने किलोकरी में मणिपुरी संगीत शिक्षक चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या के मामले में सात आरोपियों पर आरोप तय करने का फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट अब 28 नवंबर को फैसला सुनाएगा। मामले में दो आरोपियों मन्नू और विजय कुमार ने खुद को केस से अलग करने की मांग की है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनुज अग्रवाल की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश दिया। सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से भी अपना पक्ष रखा गया। अदालत ने आरोपियों की उन अर्जियों पर भी सुनवाई की, जिनमें उन्होंने खुद को आरोपों से मुक्त करने की मांग की है। यह मामला छह सितंबर 2026 का है। आरोप है कि किलोकरी में रहने वाले चोंगथम विक्रम सिंह ने कुछ लोगों से तेज आवाज में बज रहे संगीत को कम करने के लिए कहा था। इसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद कुछ लोग उनके घर में घुस गए और मारपीट की। हमले में चोंगथम की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में भरत, दीपांशु, रमजान, मन्नू, मोहन सिंह, विजय कुमार और प्रमोद को गिरफ्तार किया है। सभी फिलहाल जेल में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed