फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Vaishnavi and Afifa ready for Khelo India will show combination of dance and yoga in Panchkula

खेलो इंडिया: वैष्णवी और अफीफा पंचकूला में दिखाएंगीं नृत्य और योग का संयोजन, इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज हैं नाम

Sun, 29 May 2022 06:34 AM IST
देव कश्यप आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली।
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 29 May 2022 06:34 AM IST
सार

वैष्णवी कुमारी 11 साल की हैं, जबकि अफीफा अरशद 13 साल की हैं। दोनों लयबद्ध योग की प्रस्तुति करती हैं, जिसमें नृत्य और योग का संयोजन होता है। ये दोनों बेटियां क्षेत्रीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर योगासन में सब जूनियर चैम्पियन हैं।

विज्ञापन
Vaishnavi and Afifa ready for Khelo India will show combination of dance and yoga in Panchkula
वैष्णवी और अफीफा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की दो बेटियां वैष्णवी और अफीफा पंचकूला में होने जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मेडल जीतने के लिए बेताब हैं। योगासन के मामले में दोनों ने इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम दर्ज कराया है। पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में योगासन को शामिल किया गया है, अब ये दोनों इसे जीतने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


पीतमपुरा की वैष्णवी कुमारी 11 साल की हैं, जबकि संजय एंक्लेव की अफीफा अरशद 13 साल की हैं। दोनों लयबद्ध योग की प्रस्तुति करती हैं, जिसमें नृत्य और योग का संयोजन होता है। ये दोनों बेटियां क्षेत्रीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर योगासन में सब जूनियर चैम्पियन हैं। वैष्णवी चार साल की उम्र से योगासन सीख रही हैं। अफीफा बीते चार साल से योग की कक्षाएं ले रही हैं। वैष्णवी के पिता सरकारी नौकरी करते हैं, जबकि अफीफा के पिता पेशे से डॉक्टर हैं। दोनों बच्चियों के माता-पिता इनकी उपलब्धियों से अभिभूत हैं।
विज्ञापन


51 बच्चे योगासन में लेंगे हिस्सा
दोनों बच्चियों के योग गुरु हेमंत शर्मा ने बताया कि चार जून से 13 जून तक हरियाणा के पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आयोजन होने जा रहा है। इसमें वैष्णवी और अफीफा दोनों ही हिस्सा लेंगी। इसके लिए नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन ने 11 से 13 नवंबर 2021 को ओडिसा में नेशनल योगासन प्रतियोगिता का आयोजन कराया था। इसमें जीतने वाले प्रतिभागियों का खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए चयनित किया गया है। प्रतियोगिता में 51 बच्चे हिस्सा लेंगे, जिसमें दिल्ली की वैष्णवी और अफीफा भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने जीते मेडल
दोनों बच्चियां पीतमपुरा के एक निजी स्कूल में पढ़ती हैं। वैष्णवी कक्षा आठ की छात्रा है और अभी तक 40 से अधिक मेडल जीत चुकी हैं, जबकि अफीफा कक्षा सात की छात्रा हैं और उन्होंने करीब 20 मेडल जीते हैं।


फेडरेशन को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के अध्यक्ष उदित सेठ ने दोनों बच्चियों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। इंद्रप्रस्थ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन दिल्ली के अध्यक्ष रचित कौशिक ने भी बच्चियों के अच्छे प्रदर्शन की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed