फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Vaccination in Delhi: Covishield stock of one day left

दिल्ली में टीकाकरण : फिर कम पड़ गई कोविशील्ड, आज तक का बचा है भंडार

Sat, 10 Jul 2021 05:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 10 Jul 2021 05:01 AM IST
सार

  • दिल्ली में टीकाकरण को नहीं मिल पा रही गति
  • रविवार को सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण नहीं होता
  • ऐसे में सोमवार को टीकाकरण में आ सकती है दिक्कत

विज्ञापन
Vaccination in Delhi: Covishield stock of one day left
टीकाकरण - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में एक बार फिर वैक्सीन कम पडने लगी है। तीन दिन पहले ही आखिरी वक्त में कोविशील्ड की खेप मिलने के बाद अब तक काम चलता रहा लेकिन फिलहाल दिल्ली सरकार के पास केवल शनिवार तक का ही स्टाक बचा है। रविवार को सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण नहीं होता। ऐसे में सोमवार को टीकाकरण के लिए दिक्कतें आ सकती हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली के पास इस समय कोविशील्ड की 1.73 लाख खुराक बची हैं। वहीं कोवाक्सिन की 2.54 लाख खुराक मौजूद हैं। पिछले एक दिन में 1.58 लाख लोगों को खुराक दी गई है। इससे जाहिर है कि दिल्ली में अगले एक दिन में कोविशील्ड और दो दिन तक कोवाक्सिन का काम चल सकता है। इसके बाद टीकाकरण काफी प्रभावित हो सकता है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में अब तक 86.79 लाख लोगों को खुराक दी जा चुकी है। इनमें 66.66 लाख लोगों को पहली और 20.13 लाख को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। शुक्रवार को दिन भर में 1,30,616 खुराक दी गई हैं। इस आधार पर अब कहा जा सकता है कि राजधानी के पास एक दिन का ही स्टाक बचा है। अगर सोमवार से पहले वैक्सीन की खुराक उपलब्ध नहीं हुई तो टीकाकरण केंद्रों को फिर से बंद करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल राजधानी में वैक्सीन की कमी पहली बार नहीं है। पिछले पांच महीने में कम से कम छह बार वैक्सीन न होने के चलते टीकाकरण केंद्रों को अस्थायी तौर पर बंद किया जा चुका है। सीमित मात्रा में खुराक मिलने और मांग अधिक होने की वजह से टीकाकरण को पूरा करने में भी काफी दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि एक सच यह भी है कि ज्यादा लोगों को टीकाकरण के चक्कर में दूसरी खुराक का टीकाकरण काफी पीछे चल रहा है। 


दिल्ली में अगर पहली और दूसरी खुराक के टीकाकरण के बीच अंतर देखें तो यह 1:4 है। यानि दो खुराक लेकर टीकाकरण पूरा करने वाले लोगों से चार गुना अधिक पहली खुराक ले चुके हैं और उन्हें दूसरी खुराक लेने का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed