{"_id":"620f4139b0336566fd597274","slug":"uttar-pradesh-anti-terrorism-squad-team-reaches-seemapuri-where-3-kg-explosive-ied-was-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मिली आईईडी: यूपीएटीएस की टीम ने सीमापुरी में मारा छापा, दिल्ली पुलिस बोली- स्थानीय लोगों की मिलीभगत संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में मिली आईईडी: यूपीएटीएस की टीम ने सीमापुरी में मारा छापा, दिल्ली पुलिस बोली- स्थानीय लोगों की मिलीभगत संभव
Fri, 18 Feb 2022 12:18 PM IST
सुशील कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:18 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने कहा कि स्पेशल सेल और जांच टीम इस पर लगे हुए हैं। हम पिछले और आगामी लिंकेज की जांच कर रहे हैं। दिल्ली में ऐसी हर घटना को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
यूपीएटीएस की टीम पहुंची दिल्ली।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमापुरी के मकान से मिले आईईडी के मामले में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्त (यूपीएटीएस) की टीम दिल्ली पहंची। मकान से तीन किलो विस्फोटक आईईडी बरामद किया गया।
विज्ञापन
इस मामले में दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने कहा कि स्पेशल सेल और जांच टीम इस पर लगे हुए हैं। हम पिछले और आगामी लिंकेज की जांच कर रहे हैं। दिल्ली में ऐसी हर घटना को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही किसी भी स्थानीय या विदेशी नेटवर्क को बेनकाब करने का भी प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं अभी ज्यादा डिटेल नहीं बता सकता, क्योंकि इसे जांच प्रभावित हो सकती है। लेकिन स्थानीय लोगों की मिलीभगत के बिना ऐसी साजिश संभव नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 17 जनवरी को गाजीपुर में एक आईईडी बरामद किया गया था, इसी तरह की आईईडी पुरानी सीमापुरी में भी बरामद की गई है। उसे निष्क्रिय कर दिया गया है। जांच के अनुसार, ये आईईडी सार्वजनिक स्थानों पर विस्फोट करने के लिए तैयार किए गए थे।
विज्ञापन
वहीं, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम भी सीमापुरी इलाके पहुंची। घर से तीन किलो विस्फोटक आईईडी बरामद होने के मामले में जांच करने पहुंची है।