फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   uphar kand

न्यू अनाज मंडी अग्निकांड ने हरे कर दिए उपहार हादसे के जख्म

Mon, 09 Dec 2019 02:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
uphar kand
नई दिल्ली। न्यू अनाज मंडी अग्निकांड ने 1997 में हुए उपहार हादसे की याद दिला दी है। दोनों की जगहों पर ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से हुई है। दोनों ही जगह पर बाहर निकलने का एक ही संकरा रास्ता था।
विज्ञापन

उपहार हादसे में बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लगी थी और धुआं सिनेमा हाल के अंदर भर गया था। जब तक लोगों को आग का पता चला तब तक सिनेमा हाल के अंदर धुआं फैल गया था। सिनेमा हाल से बाहर निकलने का रास्ता एक ही था। बाहर निकलने के लिए भगदड़ मच गई थी। इस कारण ज्यादातर लोग बाहर नहीं निकल पाए थे। उपहार सिनेमा हाल में धुएं से दम घुटने के कारण 59 लोगों की मौत हो गई थी। न्यू अनाज मंडी में भी फैक्टरी में लोग सो रहे थे। आग के बाद धुआं ऊपरी मंजिल तक फैल गया। फैक्टरी से बाहर निकलने का रास्ता एक ही था। इस कारण फैक्टरी में सो रहे मजदूर समय से बाहर नहीं निकल पाए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, न्यू अनाज मंडी अग्निकांड में वहां काम करने वाले लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। धुएं में दम घुटने के कारण मजदूरों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में आग की कुछ बड़ी घटनाएं
-13 जून 1997 : ग्रीन पार्क स्थित उपहार सिनेमा अग्निकांड में 59 लोगों की मौत हो गई थी। ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से हुई थी।
-12 दिसंबर 2017 : निहाल विहार इलाके में आग लगने से 15 साल की बेटी व उसकी मां की मौत गई थी। ढाई माह की बच्ची समेत तीन झुलसे।
-05 नवंबर 2017 : बाड़ा हिंदू राव इलाके में एलपीजी रिसाव के बाद घर में आग लगने से बुजुर्ग व बच्ची की मौत हो गई थी। आठ लोग झुलस गए थे।
-07 जुलाई 2017 : पूर्वी दिल्ली की दिलशाद कालोनी में जन्मदिन पार्टी के दौरान घर में आग लगी। चार की मौत और कई अन्य झुलसे।
-23 दिसंबर 2017 : दिल्ली के मेट्रो हार्ट एंड कैंसर अस्पताल में आग लग गई थी। 84 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे अस्पतालों में भेजा गया।
-जनवरी 2018 में बवाना स्थित फैक्टरी में आग में झुलसे 17 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने फैक्टरी मालिक मनोज जैन व ललित गोयल को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दोनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।
-30 मई 2018 : मालवीय नगर स्थित रबड़ की फैक्टरी में आग लगी। 80 दमकल गाड़ियों के अलावा हेलीकॉप्टर की मदद से आग बुझाई गई।
-13 अप्रैल 2018 : कोहाट एंक्लेव में एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की झुलसकर मौत हो गई थी।
-09 अप्रैल 2018 : सुल्तानपुरी में जूता फैक्टरी में लगी आग में चार कर्मचारियों की झुलसकर मौत हुई।
-19 नवंबर 2018 : करोलबाग की एक कंपनी में लगी आग में चार मजदूरों की झुलसकर मौत, जबकि एक व्यक्ति झुलस था।
-22 अगस्त 2018 : पहाड़गंज में चार मंजिला इमारत में आग लगी। पुलिसकर्मियों ने ऊपर की मंजिल में फंसी महिला को किसी तरह बचाया।
-06 अगस्त 2019 : जाकिर नगर के एक चार मंजिला मकान में आग लगने से छह लोग जिंदा जल गए थे, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे।
-12 फरवरी 2019 : करोल बाग स्थित अर्पित पैलेस होटल में आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई थी। होटल का पिछला गेट बंद था।
-30 जनवरी 2019 : दिल्ली के ओखला फेज-एक इलाके में एक केमिकल फैक्टरी में लगी आग में चार लोग झुलसे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed