{"_id":"5ff582fa8ebc3e2e69157447","slug":"up-badaun-sexual-assault-and-murder-case-priyanka-attacks-yogi-government-on-women-safety-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं दुष्कर्म मामले में प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, कहा- महिला सुरक्षा पर सरकार की नीयत में खोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं दुष्कर्म मामले में प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, कहा- महिला सुरक्षा पर सरकार की नीयत में खोट
Wed, 06 Jan 2021 02:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 06 Jan 2021 02:59 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक महिला की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के मामले को लेकर बुधवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि महिला सुरक्षा पर सरकार की नीयत में खोट है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया, ‘हाथरस में सरकारी अमले ने शुरुआत में फरियादी की नहीं सुनी, सरकार ने अफसरों को बचाया और आवाज को दबाया। बदायूं में थानेदार ने फरियादी की नहीं सुनी, घटनास्थल का मुआयना तक नहीं किया। महिला सुरक्षा पर उप्र सरकार की नीयत में खोट है।’
विज्ञापन
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला किया और सवाल किया कि आखिर योगी आदित्यनाथ सरकार कब जागेगी?
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा, वीभत्स, जघन्य, मानवता हुई शर्मसार! कितनी और निर्भया? कितनी और हैवानियत? कब जागेगी आदित्यनाथ सरकार? कहां है हमारे सजग पत्रकार? गौरतलब है कि बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बुधवार को बताया कि गत रविवार को उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर गयी 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है और उसके गुप्तांग में चोट के निशान तथा पैर की हड्डी टूटी पाई गई है।