फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Unreserved special train: From October 1, many trains including Delhi-Shamli will run

अनारक्षित स्पेशल ट्रेन : एक अक्तूबर से दिल्ली-शामली सहित चलेंगी कई गाड़ियां

Wed, 29 Sep 2021 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Sep 2021 06:12 AM IST
सार

इन स्पेशल ट्रेनों में मंथली पास से यात्रा करने की अनुमति आने वाले समय में मिल सकती है।

विज्ञापन
Unreserved special train: From October 1, many trains including Delhi-Shamli will run
भारतीय रेल - फोटो : twitter

विस्तार

यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने कई अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेन के चलने से कोविड के दौरान चल रही ट्रेनों की तरह टिकट बुक कराने की आवश्यकता नहीं होगी। एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट काउंटर से लेकर यात्री अपनी यात्रा की शुरुआत कर सकेंगे। इसके साथ ही इन स्पेशल ट्रेनों में मंथली पास से यात्रा करने की अनुमति आने वाले समय में मिल सकती है। शामली-दिल्ली-शामली, प्रयाग राज संगम-फैजाबाद-प्रयाग राज संग, प्रयाग राज संगम-जौनपुर-प्रयाग राज संगम रूट पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 1 अक्तूबर से चलेंगी। 

विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने 01650/01649 शामली-दिल्ली शाहदरा-शामली अनारक्षित मेल/एक्सप्रेस स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। एक अक्तूबर से रविवार को छोड़कर प्रतिदिन यह ट्रेन 31 दिसंबर तक चलेगी। शामली से सुबह 7:47 बजे ट्रेन चलेगी व उसी दिन पूर्वाहृन 10:13 बजे  दिल्ली शाहदरा पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 01649 दिल्ली शाहदरा-शामली अनारक्षित शाम 5:30 बजे चलेगी व शाम 7:36 बजे शामली पहुंचेगी। मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन कांधला, कासीमपुर खेडी, बडौत, सुजरा, बागपत रोड, अहेरा हॉल्ट, सनहेरा हॉल्ट, खेकड़ा, फखरपुर हॉल्ट, गोत्रा हॉल्ट व नौली स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इस ट्रेन के चलने से दिल्ली आसपास के कामकाजी लोगों को राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


इसी तरह ट्रेन संख्या 04381/04382 प्रयाग राज संगम-फैजाबाद-प्रयाग राज संगम अनारक्षित स्पेशल 1 अक्तूबर से आगामी सूचना तक चलेगी।  मार्ग में यह ट्रेन प्रयाग, फाफामऊ जंक्शन, सिवैथ, मऊ अइम्मा, धीरगंज, विशनाथगंज, बरिपद, प्रतापगढ़, चिलबिला, खुंदौर, रामगंज, पीपरपुर, सुलतानपुर, द्वारकागंज, कडेभार, चौरे बाजार, खजूरहट, मलेथ कनक, भरतकुंड तथा मसोधा स्टेशनों पर दोनो दिशाओं में ठहरेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ट्रेन संख्या 04383/54376 प्रयाग राज संगम-जौनपुर-प्रयाग राज संगम के बीच चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन प्रयाग, फाफामऊ जंक्शन, थरवई, सराय चंडी, फूलपुर, उग्रसेनपुर, बरया राम, जंघई, जरौना, बरसाती,बनौर, बरीगांव नेवाडा, मरीयाहु, शुदनीपुर, सलखपुर, कजगांव थेरवां व जलालाबाद स्टेशनों पर दोनो दिशाओं में ठहरेगी। एक अन्य अनारक्षित ट्रेन 04245/04246 प्रयाग राज संगम-जौनपुर-प्रयाग राज संगम के बीच चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन प्रयाग, फाफामऊ जंक्शन, थरवई, सराय चंडी, फूलपुर, उग्रसेनपुर, बरया, राम जंघई, जरौना, बरसाती, बनौर, बरीगांव नेवाडा, मरीयाहु, शुदनीपुर, सलखपुर, कजगांव थेरवां तथा जलालाबाद स्टेशनों पर दोनो दिशाओं में ठहरेगी।


रेलवे ने ट्रेन संख्या 04011 दिल्ली-होशियारपुर एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन किया है। यह ट्रेन दिल्ली से शाम 6:30 बजे चलेगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन सुबह 5:30 बजे दिल्ली के लिए चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed