{"_id":"621bf89fad27d6387f31374d","slug":"ukraine-crisis-rss-is-becoming-a-helper-of-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine Crisis : छात्रों का मददगार बन रहा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, आनुषंगिक संगठन कर रहे हैं सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ukraine Crisis : छात्रों का मददगार बन रहा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, आनुषंगिक संगठन कर रहे हैं सहायता
Mon, 28 Feb 2022 04:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 28 Feb 2022 04:34 AM IST
सार
रोमानिया और पोलैंड तक लाने में की जा रही है सहायता। गुरुद्वारा समेत अन्य धार्मिक स्थलों से सहयोग लेकर कर रहे खाने का इंतजाम।
विज्ञापन
यूक्रेन में युद्ध के बीच...
- फोटो : Social Media
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का विदेश विभाग भी यूक्रेन में फंसे छात्रों की मदद के लिए आगे आया है। वहां रह रहे स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता अप्रवासी भारतीयों को सहायता पहुंचा रहे हैं। यूक्रेन से रोमानिया व पोलैंड तक लाने में सहयोग कर रहे हैं। विशेष वाहन पर भारतीय राष्ट्र ध्वज लहराकर उन्हें यूक्रेन से बाहर निकाला जा रहा है और फिर विदेश विभाग व दूतावास से तालमेल बैठाकर भारत भेज रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक हेल्पलाइन नंबर पहुंचाया गया है। वहीं, गुरुद्वारे के साथ समन्वय स्थापित कर यूक्रेन में लोगों के लिए खाने का इंतजाम भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
यूक्रेन में रह रहे करीब 16 हजार छात्रों को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद समेत संघ के कई आनुषंगिक संगठन मदद पहुंचाने में जुटे हैं। उनके सहयोग के लिए एक गूगल फार्म जारी किया गया है। इसके माध्यम से लोगों की मदद की जा रही है। विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष कपिल खन्ना ने बताया कि सैकड़ों स्वयं सेवक यूक्रेन में फंसे लोगों को रोमानिया व पोलैंड पहुंचाए रहे हैं। जगह-जगह फंसे लोगों के खाने का इंतजाम भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसमें गुरुद्वारों के लंगर का सहयोग लिया गया है। धार्मिक स्थलों के साथ संयोजन कर विदेशों में रहने व खाने का इंतजाम करने के साथ उन्हें एयर इंडिया के विमान से भारत लाया जा रहा है। खन्ना ने बताया कि यूक्रेन में बचाव कार्य में जुटे वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया है। चार हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है। संघ की लोकल यूनिट को पूरी तरह सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन