Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   UGC should consider students' petition within 3 weeks: High Court

यूजीसी छात्रों की याचिका पर 3 सप्ताह में करे विचार : हाईकोर्ट

Tue, 24 Nov 2026 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
UGC should consider students' petition within 3 weeks: High Court
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने चार वर्षीय अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (यूजीसीएफ-2022) के छात्रों की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। कोर्ट ने इन याचिकाओं को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के समक्ष प्रतिनिधित्व के रूप में मानने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति जसजीत सिंह की पीठ ने यह भी निर्देश दिया है कि यूजीसी 3 सप्ताह के भीतर इस मामले पर विचार करे।
याचिकाकर्ता दिल्ली विश्वविद्यालय में सत्र 2022-2026 के तहत चार वर्षीय अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिल हुए पहले बैच के छात्र हैं। इन छात्रों ने आरोप लगाया था कि विश्वविद्यालय ने उन्हें चार वर्षीय डिग्री पूरी करने के बाद वन-ईयर मास्टर प्रोग्राम में सीधे प्रवेश दिलाने का भरोसा दिया था, लेकिन बाद में जारी बुलेटिन ऑफ इन्फॉर्मेशन में ऑनर्स और मल्टीडिसिप्लिनरी डिग्री के छात्रों के बीच भेदभाव किया गया। छात्रों का तर्क था कि ऑनर्स डिग्री वालों को वरीयता देने के कारण उनके कॅरिअर पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि ऑनर्स कोर्स में 132 क्रेडिट होते हैं, जो अन्य कोर्स से अधिक हैं। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि छात्रों की शिकायत में तथ्यात्मक आधार है क्योंकि उन्होंने तत्कालीन नियमों के तहत ही चौथा वर्ष पूरा किया है। हालांकि, अदालत ने सीटें बढ़ाने की मांग को खारिज कर दिया, यह कहते हुए कि यह शैक्षणिक और प्रशासनिक मामला है और अदालत इस तरह के हस्तक्षेप नहीं कर सकती।
विज्ञापन


अदालत ने यह भी कहा कि विभिन्न पाठ्यक्रमों के पाठ्यक्रम और क्रेडिट की तुलना करना अदालत के क्षेत्राधिकार में नहीं है। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि यूजीसी इस मामले में 12 अगस्त 2026 की अधिसूचना को भी ध्यान में रखे और यदि संभव हो तो अन्य विश्वविद्यालयों में छात्रों को समायोजित करने का प्रयास करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed