{"_id":"5f2af6b28ebc3e3ce2735257","slug":"two-youth-shot-at-hospitalised-injured-ashram-news-noi5279741183","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के लेनदेन में दो युवकों को गोली मारी, दोनों अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपयों के लेनदेन में दो युवकों को गोली मारी, दोनों अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
नई दिल्ली। बाहरी-उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में मंगलवार रात बदमाशों ने तीन युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में दो युवक गोली लगने से जख्मी हो गए। जख्मी हालत में सागर (22) और संदीप (21) को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से संदीप को अंबेडकर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सागर के बयान पर पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने वाले घायलों के जानकार ही हैं। रुपयों के लेनदेन में युवकों पर हमला किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार देर रात सबोली रोड, नरेला से सूचना मिली कि बदमाशों ने कुछ युवकों को गोली मार दी है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सागर और संदीप को अस्पताल पहुंचाया। जहां सागर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और संदीप को अंबेडकर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सागर ने बताया कि वह अपने दोस्त संदीप और आदिल उर्फ सनी के साथ पाना-पपोसिया स्थित अपने घर लौट रहा था। इस बीच आरोपियों ने उन पर सामने से गोलियां चला दीं।