{"_id":"615dddda8ebc3ed3d13b4c78","slug":"two-vehicles-competing-to-overtake-trampled-the-bike-rider-ashram-news-noi6089886108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत की रेस: आगे निकलने की होड़ में दो वाहनों ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत की रेस: आगे निकलने की होड़ में दो वाहनों ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार की गई जान
Thu, 07 Oct 2021 01:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:01 AM IST
सार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक की शिनाख्त नांगलोई के राजधानी पार्क निवासी ओम प्रकाश (39) के रूप में हुई है। वह दवा की दुकान चलाता था। उसके बड़े भाई शत्रुघ्न शर्मा (45) ने बताया कि उनका अपना कारोबार है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नांगलोई इलाके में आगे निकलने की होड़ में दो गाड़ियों ने बाइक बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे के समय घायल बाइक सवार का भाई पीछे दूसरी बाइक से आ रहा था। उसके शोर मचाने पर दोनों वाहनों के चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घायल को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर चालकों की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के वक्त उसने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक की शिनाख्त नांगलोई के राजधानी पार्क निवासी ओम प्रकाश (39) के रूप में हुई है। वह दवा की दुकान चलाता था। उसके बड़े भाई शत्रुघ्न शर्मा (45) ने बताया कि उनका अपना कारोबार है। मंगलवार रात वह अपने भाई के दुकान पर आए थे। जहां से दोनों भाई अलग-अलग बाइक से घर के लिए रवाना हुए। शत्रुघ्न के मुताबिक माता-पिता ओम प्रकाश के साथ रहते थे, इसलिए वह उसके घर जा रहा था।
विज्ञापन
मुख्य रोहतक रोड पर ओम प्रकाश अपनी बाइक से आगे जा रहा था जबकि वह उसके पीछे था। तभी पीछे से मुंडका की तरफ से महेंद्रा पिकअप और कैंटर एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए आए। दोनों वाहन ओमप्रकाश की बाइक को ओवरटेक करने लगे। कैंटर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ओमप्रकाश दोनों गाड़ियों के बीच में गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। घटना को देखकर शत्रुघ्न जोर से चिल्लाया। दोनों वाहनों के चालक वहां गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन