{"_id":"630801e4f911e43be41b8d43","slug":"two-suspected-patients-of-tomato-flu-found-in-a-school-in-east-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tomato Flu: पूर्वी दिल्ली के एक स्कूल में मिले टोमेटो फ्लू के दो संदिग्ध मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tomato Flu: पूर्वी दिल्ली के एक स्कूल में मिले टोमेटो फ्लू के दो संदिग्ध मरीज
Fri, 26 Aug 2022 04:42 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 26 Aug 2022 04:42 AM IST
सार
मामले की पुष्टि होने के बाद स्कूल प्रशासन ने कक्षा को सील कर दिया है। इस बीच अन्य बच्चों की कक्षाएं प्रभावित न हो, इसको देखते हुए ऑनलाइन कक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
टोमैटो फ्लू(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में घटते कोरोना के मामलों के बीच पूर्वी दिल्ली के मदर ग्लोबल स्कूल में टोमेटो फ्लू का संदिग्ध मामला सामने आया है। स्कूल की कक्षा तीन के दो छात्रों में टोमेटो फ्लू के लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि होने के बाद स्कूल प्रशासन ने कक्षा को सील कर दिया है। इस बीच अन्य बच्चों की कक्षाएं प्रभावित न हो, इसको देखते हुए ऑनलाइन कक्षा का आयोजन किया जाएगा। स्कूल प्रिंसिपल के मुताबिक, दोनों बच्चे सुरक्षित हैं और अपने घरों में मौजूद हैं।
विज्ञापन
स्कूल प्रशासन ने डॉक्टरों से संपर्क साधा है, जिनकी सलाह पर कक्षा को सील किया गया है। ऐसे में वायरस की श्रंखला टूटने में मदद मिलेगी। विशेषज्ञ की माने तो इस बीमारी से सबसे अधिक खतरा बच्चों को है। टोमेटो पॉक्स के मामले की पहली पुष्टि सबसे पहले केरल में हुई थी।
विज्ञापन