फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   two SRCC under graduate got offers of 17 lack per annum

एसआरसीसी प्लेसमेंट: कॉलेज के दो छात्रों को 17 लाख वार्षिक पैकेज का ऑफर मिला

Mon, 14 Sep 2020 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
two SRCC under graduate got offers of 17 lack per annum
नई दिल्ली। कोरोना संकट से नौकरियों में कटौती के बीच श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) से राहत भरी खबर है। लॉकडाउन के दौरान कॉलेज में हुए प्लेसमेंट में दो छात्रों को 17 लाख रुपये सालाना पैकेज का ऑफर जापान की वित्तीय कंपनी ने दिया है। वहीं सालाना औसत पैकेज 6.77 लाख सालाना रहा है।
विज्ञापन

वहीं इंटर्नशिप में स्टाइपेंड के लिए हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने अधिकतम 1.5 लाख प्रति माह का ऑफर दिया है। छात्रों को औसतन स्टाइपेेंड के रुप में 15.3 हजार प्रति माह के ऑफर मिले हैं। इससे पहले अगस्त 2019 से जनवरी 2020 तक प्लेसमेंट सेशन हुआ था। उस दौरान अधिकतम सैलेरी पैकेज 31 लाख रुपये वार्षिक रहा था।
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय के एसआरसीसी में मार्च से जून तक चले ऑनलाइन प्लेसमेंट सेशन में देश-विदेश की 36 कंपनियों ने 220 जॉब ऑफर छात्रों को दिए। प्लेसमेंट से जुड़े अधिकारियों के अनुसार इस प्लेसमेंट सेशन में अधिकतम सैलेरी पैकेज के रूप में 17 लाख रुपये सालाना का ऑफर छात्रों को मिला है। जापान की वित्तीय कंपनी नोमुरा कंपनी ने दो छात्रों को यह ऑफर प्रदान किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण की प्रक्रिया में 32 नामी कंपनियों ने हिस्सा लिया है। जबकि दूसरे चरण मार्च से जून में 36 कंपनियों ने हिस्सा लिया है। प्लेसमेंट से जुड़े अधिकारी कहते हैं कि पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन फिर भी सेशन अच्छा रहा। कॉलेज में इस सत्र के लिए भी प्लेसमेंट की शुरुआत सितंबर से हो गई है। उम्मीद जताई जा रही हैै कि यह सेशन भी अच्छा साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed