फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two people died in firing incident at Nangloi of delhi

दिल्ली: नांगलोई में दो मीट कारोबारियों की गोली बरसाकर हत्या, एक अन्य घायल

Mon, 01 Mar 2021 04:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Mar 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
Two people died in firing incident at Nangloi of delhi
हत्याकांड के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बाहरी दिल्ली का नांगलोई इलाका सोमवार गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। महज 200 गज की दूरी पर आपसी रंजिश में अलग-अलग वारदातों में दो मीट कारोबारियों की गोली बरसाकर हत्या कर दी गई। मृतकों की शिनाख्त जाकिर कुरैशी उर्फ बबलू (42) और सलीम कुरैशी (33) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


दरअस्ल मोहम्मद इकराम उर्फ आरिफ नामक बदमाश ने पहले जाकिर को गोली मारी। इसका जब जाकिर के दोस्त रईस व अन्यों पता चला तो उन्होंने इकराम के साड़ू सलीम कुरैशी की उसकी दुकान में घुसकर हत्या कर दी। हमले के दौरान एक नाबालिग बाबर के हाथ में भी गोली लगी है। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी पास में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की जैगुआर टीम को लगी तो उन्होंने रईस को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर तीन राउंड गोलियां चला दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई कर गोली चलाई और आरोपी रईस को काबू कर उससे एक पिस्टल, मैगजीन व दो कारतूस बरामद किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। सूत्रों की मानें तो दोनों ओर से करीब 20 राउंड से अधिक गोलियां चली। पुलिस को घटना स्थल से 11 खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच करने में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक जाकिर अपने परिवार के साथ ए-ब्लॉक जेजे कालोनी, नांगलोई में रहता था। उसका मीट का कारोबार है। सोमवार दोपहर करीब सवा बजे वह नांगलोई क्रासिंग से होता हुआ पैदल ही घर की ओर लौट रहा था। इस दौरान बीच सड़क पर इकराम उर्फ आरिफ नामक बदमाश ने उसे रोक लिया। 

इससे पहले की जाकिर कुछ समझ पाता इकराम ने पिस्टल निकालकर उसे पर गोलियां दाग दीं। जाकिर को चार गोली लगीं। आरोपी मौके से फरार हो गए। उधर जाकिर के दोस्त रईस को जब पता चला कि इकराम ने जाकिर को गोलियां मार दी हैं तो वह अपने दोस्त मोहबिन, राजा, शकील व अन्यों के साथ इकराम के साड़ू सलीम कुरैशी की दुकान पर पहुंचा। 

आरोपियों ने पहले एक मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा। सलीम की ए-ब्लॉक में ही मीट की दुकान है। वहां पहुंचते ही रईस व उसके साथ मौजूद युवकों ने सलीम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसां दी। सलीम को भी चार गोलियां लगी। 

एक गोली वहीं काम करने वाले नाबालिग बाबर के हाथ में भी लगी। सलीम को बचाने के लिए उसका भाई राजू वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी गोलियां बरसां दी, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। उधर गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद वह जैगुआर टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखते ही रईस ने उन पर भी गोलियां चला दी। किसी तरह गोली चलाकर पुलिस कर्मियों ने उसको काबू किया। उसके साथी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल जाकिर, सलीम और बाबर को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। 

हमले में घायल हुए बाबर का अस्पताल में इलाज जारी है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि इकराम ने दो साल पहले पंजाबी बाग में एक हत्या की थी, उसी मामले में वह जेल में बंद था। फिलहाल वह पैरोल पर बाहर आया हुआ था। 

अब उसने जाकिर की हत्या कर इलाके में सनी फैला दी। पुलिस उसकी और रईस के साथियों की तलाश कर रही है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों ओर से कारोबार को लेकर रंजिश चल रही है। उसमें पहले भी एक दूसरे पर हमले हुए हैं। सोमवार को हुई हत्याएं उसी का नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed