फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   two laborers killed one seriously injured after shuttering plate falls on tempo in delhi

दर्दनाक हादसा: टेंपो पर शटरिंग प्लेट गिरने से दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Sat, 26 Feb 2022 10:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 26 Feb 2022 10:35 PM IST
सार

पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि मृत मजदूरों की पहचान लल्लन (34) और लक्ष्मण (35) के रूप में हुई है। जबकि घायल मजदूर की पहचान धर्मेंद्र शाह (32) के रूप में हुई है। शनिवार तड़के चार बजे केशवपुरम इलाके में पुलिस को हादसे की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने टेंपो पर सवार घायल तीन मजदूरों को पास के अस्पताल में पहुंचाया। 

विज्ञापन
two laborers killed one seriously injured after shuttering plate falls on tempo in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

केशवपुरम इलाके में शनिवार तड़के दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई और उसका एक साथी घायल हो गया। मजदूर एक टेंपो पर शटरिंग प्लेट लेकर आ रहे थे। चालक के लापरवाही से ब्रेक लगाने पर प्लेट मजदूरों के उपर गिर गया और तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल तीनों मजदूरों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया। घायल मजदूर को लोक नायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि मृत मजदूरों की पहचान लल्लन (34) और लक्ष्मण (35) के रूप में हुई है। जबकि घायल मजदूर की पहचान धर्मेंद्र शाह (32) के रूप में हुई है। शनिवार तड़के चार बजे केशवपुरम इलाके में पुलिस को हादसे की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने टेंपो पर सवार घायल तीन मजदूरों को पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि धर्मेंद्र को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि एक टेंपो पर मजदूर शटरिंग प्लेट लेकर जा रहे थे। टेंपो में तीनों मजदूर सो रहे थे। इस दौरान तेज गति से चल रहे टेंपो में चालक ने लापरवाही से अचानक ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगाते ही शटरिंग प्लेट मजदूरों के ऊपर आकर गिर गई और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक और मजदूर तड़के तीन बजे फतेहपुर बेरी से टेंपो पर शटरिंग प्लेट लादकर पीडब्ल्यूडी कार्यालय केशवपुरम के गोदाम जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि मृत और घायल मजदूर मूलत: बिहार के रोहतास के रहने वाले हैं और दिल्ली के केशवपुरम में रहते थे। पुलिस मृत मजदूरों के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है। दो माह पहले ही तीनों मजदूर बिहार से दिल्ली आए थे और मजदूरी कर रहे थे। पुलिस ने चालक दीपचंद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed