{"_id":"60df3dca8ebc3ec20a705fe4","slug":"two-jewelers-arrested-for-buying-gold-from-members-of-irani-gang-ashram-news-noi5911703169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरानी गैंग के सदस्यों से सोना खरीदने वाले दो ज्वेलर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईरानी गैंग के सदस्यों से सोना खरीदने वाले दो ज्वेलर गिरफ्तार
विज्ञापन
नई दिल्ली। ईरानी गैंग से सोना खरीदने वाले दो ज्वेलर को पुलिस गिरफ्तार किया है। गैंग के एक सदस्य के पास से मिले रेलवे के टिकट के जरिए पुलिस इन खरीदारों तक पहुंची। टिकट एजेंट से पूछताछ करने पर आरोपियों के नामों का खुलासा हुआ। आरोपियों से 368 ग्राम सोना बरामद हुआ है। पुलिस इस मामले में ईरानी गैंग के एक सदस्य कासिम जोजो को भोपाल से पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि करोलबाग निवासी शुखेंदु ने 10 जून को बाड़ा हिंदूराव थाने में 900 ग्राम सोने की ठगी की शिकायत की। उसने बताया कि खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर चार लोगों ने उसको तलाशी के लिए रोका। बैग में सोने को देखकर आरोपियों ने उससे कागजात दिखाने को कहा। उसके बाद सभी आरोपी बहाना बनाकर सोना लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने छानबीन कर ईरानी गैंग के बदमाश कासिम जोजो को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। कासिम ने बताया कि महाराष्ट्र निवासी हबीब, सरताज और शहजोर के साथ मिलकर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कासिम को रिमांड पर लेकर जांच शुरू की। उसके मोबाइल की जांच के दौरान पुलिस को रेलवे टिकट मिला। जिसे उसने ट्रैवल एजेंट के जरिए लिया था। पुलिस ने एजेंट से पूछताछ की तो पता चला कि उसने करोलबाग के ज्वेलर शेख नसीरूद्दीन के कहने पर टिकट बनाया था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस खुलासे पर 1 जुलाई को नसीरूद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नसीरूद्दीन ने बताया कि निजामुद्दीन की रहने वाली एक महिला के कहने पर उसने टिकट लिया था। उस महिला ने उसे सोने के जेवरात दिया था, जिसे गलाना था। उसने बताया कि अपने भाई शहाबुद्दीन की मदद से सोने को गलाया और उस सोने को जतिन को 18.32 लाख में बेचकर पैसे महिला के हवाले कर दिये। पुलिस ने नसीरूद्दीन के निशानदेही पर जूलर जतिन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से सोना बरामद कर लिया।