फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   two gurugram brothers arrested for cheating crores in the name of investment

दिल्ली : दोगुनी रकम का झांसा देकर ठगे 2.50 करोड़ रुपये, दो भाई गिरफ्तार

Sat, 02 Oct 2021 08:32 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 02 Oct 2021 08:32 PM IST
सार

नई दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा ने लुभावनी स्कीम में निवेश करने पर 36 महीनों में रकन दोगुनी करने का झांसा देकर करोड़ों ठगने वाली कंपनी के दो निदेशकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी गुरुग्राम निवासी सगे भाई हैं।

विज्ञापन
two gurugram brothers arrested for cheating crores in the name of investment
ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा ने लुभावनी स्कीम में निवेश करने पर दोगुनी रकम देने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाली कंपनी के दो निदेशकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। आरोपियों ने 36 महीने में रकम को दोगुना करने का प्रलोभन देकर निवेशकों से 2.50 करोड़ रुपये की ठगी की थी और इसके बाद वे फरार हो गए थे। जांच में पता चला कि आरोपियों ने ठगी के लिए कई कंपनियां खोल रखी थीं।
विज्ञापन


गुरुग्राम के मूल निवासी हैं आरोपी
शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर के सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान हरियाणा के गुरुग्राम जिला में शिवाजी नगर स्थित रतन गार्डन निवासी त्रिभुवन कुमार परनामी (65) और अनिल कुमार परनामी (66) के रूप में हुई है। वर्ष 2019 में पंजाबी बाग वेस्ट निवासी रंजीत नागपाल समेत अन्य लोगों ने शाखा में ठगी और फर्जीवाड़ा की शिकायत की थी। पीड़ितों ने शिकायत में बताया था कि मेसर्स जीएलपी हैबिटेशन प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स सिग्नेचर फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स परनामी गुड्स कैरियर प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स वीएस डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों के निदेशकों ने कंपनी में निवेश करने पर दोगुना लाभ देने का झांसा दिया। 
विज्ञापन


जांच में आरोप मिले सही
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने निवेशकों को 36 महीने में पैसा दोगुना करने की पेशकश कर उन्हें निवेश करने के लिए प्रेरित किया। बातों में आकर निवेशकों ने कंपनियों में 2.50 करोड़ रुपये का निवेश किया। लेकिन अवधि पूरा होने के बाद आरोपियों ने वादा की गई रकम नहीं लौटाई। जांच में पता चला कि आरोपियों ने ठगी की नियत से ही छोटी अवधि के लिए लुभावनी योजना की शुरुआत की थी। उन्होंने इस उद्देश्य के लिए अपनी कई कंपनियों को शामिल किया और धीरे-धीरे विभिन्न लुभावनी योजनाओं के माध्यम से निवेशकों को धोखा देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य आरोपियों की तलाश है जारी
जांच में कंपनियों के निदेशकों के शामिल होने के सबूत मिलने पर शाखा ने उनकी तलाश शुरू की और शुक्रवार को दोनों भाईयों को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि दोनों भाईयों के खिलाफ गुरुग्राम और दिल्ली में ठगी और फर्जीवाड़ा के 11 मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed