फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two girls kidnapped for begging, accused arrested

दिल्ली : भीख मंगवाने के लिए दो बच्चियों को किया अगवा,आरोपी गिरफ्तार

Sun, 06 Mar 2022 03:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 06 Mar 2022 03:54 AM IST
सार

आरोपी भीख मंगवाने की नियत से उन्हें लेकर फरार होने लगा, लेकिन जिस ई-रिक्शा में बैठकर वह मंदिर से चला तो चालक को आरोपी पर शक हो गया। उसने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को सीमापुरी बॉर्डर से दबोच लिया। आरोपी की पहचान संजय (40) निवासी छपरा (बिहार) के रूप में हुई है। 
 

विज्ञापन
Two girls kidnapped for begging, accused arrested
आखिर मिलीं बच्चियां... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवेक विहार इलाके में एक शख्स ने मंदिर के बाहर प्रसाद लेने गई दो बच्चियों को अगवा कर लिया। आरोपी भीख मंगवाने की नीयत से उन्हें लेकर फरार होने लगा, लेकिन जिस ई-रिक्शा में बैठकर वह मंदिर से चला तो चालक को आरोपी पर शक हो गया। उसने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को सीमापुरी बॉर्डर से दबोच लिया। आरोपी की पहचान संजय (40) निवासी छपरा (बिहार) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने सात और चार साल की दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया और माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। जिला पुलिस उपायुक्त आर.सत्यसुंदरम ने ई-रिक्शा चालक ब्रह्मदत्त राजपूत को डीसीपी ऑफिस बुलाकर सम्मानित किया। विवेक विहार थाना पुलिस ने आरोपी संजय के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शुक्रवार को दिन में 20 वर्षीय ब्रह्मदत्त ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल की थी। उसने बताया कि एक युवक ने विवेक विहार स्थित बालाजी मंदिर से दो बच्चियों को उसके ई-रिक्शा में बैठाया। ब्रह्मदत्त को युवक पर शक हुआ तो उसने पूछताछ करने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी उलटे-सीधे जवाब देकर सीमापुरी के पास चिंतामणि चौक पर बच्चियों के साथ उतर गया। खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत चिंतामणि चौक के पास मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया। लोकल पुलिस भी वहां पहुंच गई। कुछ ही देर बाद आरोपी को दोनों बच्चियों के साथ वहीं घूमता हुआ दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी संजय ने बताया कि वह दोनों बच्चियों को खाना खिलाने के बहाने अगवा कर लाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed