फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two foreign women arrested with cocaine worth ten crores in delhi  

दिल्ली : 10 करोड़ की कोकीन के साथ दो विदेशी महिलाएं गिरफ्तार, नशे का 1850 किलो सामान बरामद

Thu, 24 Feb 2022 03:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 24 Feb 2022 03:04 AM IST
सार

आरोपी महिलओं के कब्जे से 1850 किलो कोकीन बरामद। दस वर्षों में कोकीन की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी बताई जा रही है।

विज्ञापन
Two foreign women arrested with cocaine worth ten crores in delhi  
गिरफ्त में आरोपी महिलाएं... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कोकीन की सप्लाई करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर दो विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का संचालन दक्षिण अमेरिका से होता था। साथ ही गिरोह के नेटवर्क के मादक पदार्थ तस्कर मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद व दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में सक्रिय हैं।

विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से उत्तम गुणवत्ता वाली 1850 किलोग्राम कोकीन बरामद की है। बरामद कोकीन की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस के पिछले दस वर्षों के इतिहास में इसे कोकीन की सबसे बड़ी बरादमगी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


स्पेलशल सेल की काउंटर इंटेजीजेंस(सीआई) डीसीपी मनीषी चंद्रा ने बताया कि गिरफ्तार मादक तस्कर महिलाओं की पहचान सूरीनाम स्थित क्वाटा, दक्षिण अमेरिका निवासी मौरे एर्ना गंगाडियन(45) और युगांडा निवासी नमुबिरू जनत उर्फ लिसा (35) के रूप में हुई है। नमुबिरू नवी मुंबई, महाराष्ट्र में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआई को 14 फरवरी को सूचना मिली थी कि एक विदेशी महिला कोकीन की खेप लेकर दिल्ली आई है। इस सूचना के आधार पर सीआई में तैनात इंस्पेक्टर विक्रम दहिया व संदीप डबास की टीम ने करोल बाग स्थित होटल में छापेमारी कर सूरीनाम की एक महिला मौरे एर्ना गंगाडियन को गिरफ्तार कर लिया।

 वह होटल में 11 फरवरी से रह रही थी। उसके कब्जे से उत्तम गुणवत्ता वाली एक किलो कोकीन बरामद की गई। उसने कोकीन को महिलाओं के पर्स में पैक किया हुआ था। आरोपी महिला ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह सूरीनाम स्थित संचालकों के निर्देश पर कोकीन को सप्लाई करने भारत आई थी। महिला ने ये भी खुलासा किया कि उसने नवी मुंबई में रहने वाली विदेशी महिला लिसा को भी कोकीन की खेप का एक हिस्सा दिया था।


जांच में पता लगा कि वह दक्षिण दिल्ली में आई हुई है। इसके बाद लिसा को उस समय समय दक्षिण दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया जब वह किसी को कोकीन की खेप देने जा रही थी। कोकीन दक्षिण अमेरिका मूल की बढिय़ा क्वालिटी की कोकीन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed