{"_id":"60bf8dc88ebc3e59603fd318","slug":"two-delhi-police-personnel-have-been-served-show-cause-notice-for-funny-videos-for-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस: दो जवानों को कारण बताओ नोटिस, ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया के लिए बनाए मनोरंजन वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस: दो जवानों को कारण बताओ नोटिस, ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया के लिए बनाए मनोरंजन वीडियो
Tue, 08 Jun 2021 09:03 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 08 Jun 2021 09:03 PM IST
सार
लॉकडाउन के दौरान यह वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दोनों पुलिसकर्मी वर्दी पहनकर गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। संज्ञान में आने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान की गई।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : delhipolice.nic.in
विस्तार
दिल्ली पुलिस के दो पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आला अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी और एक सिपाही वर्दी में गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर पंद्रह दिन में जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान यह वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दोनों पुलिसकर्मी वर्दी पहनकर गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। संज्ञान में आने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान की गई। दोनों पुलिसकर्मी मॉडल टाउन इलाके में तैनात है। जांच में पता चला कि दोनों ने यह वीडियो लॉकडाउन के दौरान बनाया था। जिसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। इसे अनुशासनहीनता माना जा रहा है। साथ ही इन्हें विभागीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन