{"_id":"68ea5b6221f8c7632e057dd3","slug":"two-brothers-involved-in-drug-trafficking-arrested-ashram-news-c-340-1-del1004-108199-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल दो सगे भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल दो सगे भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
पश्चिम जिला पुलिस ने रघुवीर नगर से पकड़ा, तीन किलो से अधिक गांजा बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम जिला पुलिस ने सब्जी विक्रेता और टेंपो चलाने की आड़ में नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मनीष और सुरेश के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। इन पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम सक्रिय तस्करों पर निगरानी रख रही थी। 8 अक्तूबर को निरीक्षक राजेश मौर्य के नेतृत्व में टीम रघुवीर नगर के टीसी कैंप चौक के पास गश्त कर रही थी। पुलिस ने दो लोगों को बैग लिए संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों वहां से भागने लगे, पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके बैग से प्लास्टिक और भूरे रंग के टेप में लिपटे गांजे के तीन पैकेट मिले। जिसका वजन तीन किलोग्राम पाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी मनीष और सुरेश सगे भाई हैं और दोनों रघुवीर नगर में रहते हैं। जांच में पता चला कि इनका पूरा परिवार नशीले पदार्थ की तस्करी में लिप्त है। दोनों सब्जी विक्रेता और टेंपो चालक हैं और इसकी आड़ में गांजा की तस्करी करते थे।