फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two arrested for cheating people by luring them with part time jobs

Delhi News: पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

Wed, 25 Jun 2025 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for cheating people by luring them with part time jobs
पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को राजस्थान के सीकर से पकड़ा, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी जिले की साइबर थाना पुलिस ने पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर ठगी करने वाले दो जालसाजों बलवंत सैनी और रणधीर नेहरा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के माध्यम से निवेश पर उच्च रिटर्न का लालच देकर 84,400 रुपये ठग लिए। दोनों आरोपियों को राजस्थान के सीकर से पकड़ा गया। इनके कब्जे से दो मोबाइल और दो सिम कार्ड बरामद किए गए।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि संत नगर बुराड़ी निवासी पंकज गुप्ता ने एनसीआरपी पोर्टल पर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस टीम ने विस्तृत तकनीकी जांच के साथ-साथ यूपीआई आईडी से जुड़े बैंक खातों के बीच मनी ट्रेल को खंगाला। इसके बाद पुलिस टीम ने राजस्थान के सीकर के लक्ष्मणगढ़ इलाके बलवंत सैनी को 15 जून को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के बैंक खाते में ठगी की गई रकम जमा की गई थी। उसने खुलासा किया कि बैंक खाता रणधीर नेहरा ने उसके पहचान पत्र और फिंगर प्रिंट के जरिए फिनो बैंक में खुलवाया था। उसकी निशानदेही पर सह-आरोपी रणधीर नेहरा को भी उसी दिन राजस्थान के सीकर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी बलवंत सैनी ने खुलासा किया कि उसकी मुलाकात सह-आरोपी रणधीर नेहरा से उसके गांव के पास हुई थी। यहां पर उसने उसे पैसे कमाने की स्कीम बताई और कहा कि अगर वह बैंक खाता खुलवा कर उसे दे देगा तो उसे 2,000 रुपये मिलेंगे। आगे की पूछताछ के दौरान, आरोपी रणधीर नेहरा ने खुलासा किया कि उसने फिंगर प्रिंट मशीन का उपयोग करके एक निजी बैंक में बलवंत सैनी के नाम से बैंक खाता खोला और इसके बदले में उसने बलवंत सैनी को 2000 रुपये दिए। उसने 2,000 रुपये के बदले में खाते का विवरण एक अन्य साथी युवराज के साथ साझा किया था। सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यानी व्हाट्सएप, टेलीग्राम के माध्यम से लोगों को ठगते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed