फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two arrest in encounter

बागपत में मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश समेत दो गिरफ्तार

Sat, 08 Jun 2019 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two arrest in encounter
बागपत में मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली के अलावा पश्चिमी यूपी में हत्या, डकैती, लूट, झपटमारी व आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामलों में शामिल दो बदमाशों को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बागपत में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यूपी पुलिस की एसटीएफ के साथ मिलकर दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार रात बागपत में बदमाशों को घेरा। बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाशों के पैरों में गोली मारने के बाद उन्हें काबू कर लिया। बदमाशों की गोली से चार पुलिसकर्मी बाल बाल बचे। गोली उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। पकड़े गए बदमाश सोनू ठाकुर पर दिल्ली व गाजियाबाद पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
पुलिस उपायुक्त जी रामगोपाल नायक ने बताया कि बदमाशों की पहचान बरेली (यूपी) निवासी सोनू ठाकुर और गाजियाबाद निवासी मनोज के रूप में हुई। बदमाशों के पास से पुलिस ने दो पिस्तौल, तीन मैगजीन और तीन कारतूस बरामद किए। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दिल्ली व पश्चिम यूपी में वारदात को अंजाम देने वाले सोनू ठाकुर के बारे में क्राइम ब्रांच को पता चला कि वह बागपत में है। क्राइम ब्रांच यूपी एसटीएफ से संपर्क कर बदमाशों को पकड़ने के अभियान में जुट गई।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि सोनू ठाकुर अपने साथी के साथ बागपत के चांदी नगर में कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर वहां पहुंचे बदमाशों को रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने वहां से गोली चलाते हुए भागने की कोशिश की। इस दौरान चार पुलिस कर्मियों की बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी। तब पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर गोली चलाई। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद के तेल कारोबारी की हत्या की थी
जांच के बाद पुलिस ने बताया कि सोनू ठाकुर गाजियाबाद के तेल कारोबारी की हत्या में शामिल रहा है। 27 फरवरी, 2019 की रात कारोबारी के घर के पास सोनू और उसके सहयोगियों ने उससे लूटपाट करने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और 5.20 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि सोनू व उसके सहयोगियों ने अब तक 20 से अधिक हत्याओं, हत्या के प्रयास, डकैती, लूटपाट, झपटमारी और चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के दौरान विरोध करने पर सोनू गोली चलाने से नहीं हिचकता है। वह मेरठ के परतापुर में परमवीर की हत्या में भी वांछित था। उसने अचरौदा गांव में 18 गोलियां मारकर परमवीर की हत्या की थी। वहीं मनोज हत्या के प्रयास, लूटपाट, दंगा और आर्म्स एक्ट के 14 मामलों में शामिल रहा है। गाजियाबाद की शिहानी गेट थाना पुलिस ने उस पर गुंडा एक्ट भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed