{"_id":"635fe6d3521df741f7598cb8","slug":"two-african-nationals-arrested-with-heroin-worth-more-than-one-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: नशा तस्करी में दो अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार, एक करोड़ से ज्यादा की हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: नशा तस्करी में दो अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार, एक करोड़ से ज्यादा की हेरोइन बरामद
Mon, 31 Oct 2022 08:46 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 31 Oct 2022 08:46 PM IST
सार
दोनों के कब्जे से पुलिस ने एक किलो से ज्यादा मात्रा में हेरोइन बरामद की है। इसकी कीमत एक करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्वारका जिला नारकोटिक्स दस्ता ने मादक द्रव्य की तस्करी करने वाले दो अफ्रीकी नागरिकों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने एक किलो से ज्यादा मात्रा में हेरोइन बरामद की है। इसकी कीमत एक करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस इनसे पूछताछ कर मादक द्रव्य की सप्लाई करने वाले की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारकोटिक्स दस्ता द्वारका इलाके में मादक द्रव्य की सप्लाई करने वालों पर नजर रख रही थी। 26 अक्तूबर को पुलिस को विदेशी नागरिक सैमुअल के बारे में पता चला जो उत्तम नगर में हेरोइन की बिक्री करता है। उसके बारे में जानकारी मिली कि वह होली चौक के पास हस्तसाल विहार में रहता है। पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश दी। पुलिस टीम के देखते ही उसने दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर गई और अफ्रीकी नागरिक सैमुअल को पकड़ लिया। वह नाइजीरिया का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से दो पॉलीथिन बरामद हुई, जिसमें 907 ग्राम हेरोइन मिली।
विज्ञापन
वहीं, नारकोटिक्स दस्ते में तैनात एएसआई विनोद को 30 अक्तूबर को पता चला कि विदेशी जोसफ हेरोइन की बिक्री करता है और वह मोहन गार्डन इलाके में रहता है। टीम गठित कर पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी पिछले गेट से बाहर निकलकर भागने लगा। लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से 370 ग्राम हेरोइन मिली, जिसे उसने एक पॉलीथिन में छिपाकर रखा था। जोसफ भी नाइजीरिया का रहने वाला है।
विज्ञापन