{"_id":"60e0a7c28ebc3e9e7f6f9150","slug":"twitter-said-to-high-court-appointment-of-resident-grievance-officer-is-in-the-final-stage","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: ट्विटर ने हाईकोर्ट से कहा- अंतिम चरण में है रेजीडेंट शिकायत अधिकारी की नियुक्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: ट्विटर ने हाईकोर्ट से कहा- अंतिम चरण में है रेजीडेंट शिकायत अधिकारी की नियुक्ति
Sat, 03 Jul 2021 11:39 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:39 PM IST
सार
केंद्र ने ट्विटर पर जानबूझकर तय नियमों की अवज्ञा करने और भारत के नए आईटी नियमों का पालन करने में विफलता के साथ-साथ आवश्यक अधिकारियों की नियुक्ति करने में असफल रहने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Twitter
- फोटो : amarujala
विस्तार
ट्विटर ने कहा कि एक रेजीडेंट शिकायत अधिकारी की नियुक्ति के अंतिम चरण में हैं, क्योंकि पहले नियुक्त अंतरिम अधिकारी ने 21 जून को अपना नाम वापस ले लिया है। ट्विटर ने यह जानकारी शनिवार को हाईकोर्ट में पेश अपने जवाब में कहा है।
विज्ञापन
ट्विटर ने कहा कि पहले नियुक्त धर्मेंद्र चतुर के इस्तीफा देने के बाद कैलिफोर्निया के जेरेमी केसेल को भारत के लिए नए शिकायत अधिकारी के रूप में नामित किया है। केंद्र ने ट्विटर पर जानबूझकर तय नियमों की अवज्ञा करने और भारत के नए आईटी नियमों का पालन करने में विफलता के साथ-साथ आवश्यक अधिकारियों की नियुक्ति करने में असफल रहने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
आईटी नियमों के अनुसार दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से प्रमुख सामाजिक मीडिया को एक मुख्य अनुपालन अधिकारी, एक नोडल अधिकारी और एक शिकायत अधिकारी को नियुक्त करना जरूरी है, जिनमें से सभी भारतीय निवासी होने चाहिए।
विज्ञापन
इससे पहले हाई कोर्ट ने ट्विटर से कहा था कि यदि उन पर रोक न लगे तो वह डिजिटल मीडिया के लिए नए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों का पालन करें। आईटी के नए नियम इस साल 25 फरवरी से लागू हुए थे और केंद्र ने ट्विटर सहित हर सोशल मीडिया मध्यस्थ को उनका पालन करने के लिए तीन महीने का समय दिया था। तीन महीने की अवधि 25 मई को खत्म हो गई लेकिन कंपनी द्वारा ऐसे किसी अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई। इस मामले की सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई तय है।