फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Triple massacre in Vasant Vihar: More than 35 done on the neck of the nurse, Wish on boyfriend

वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड : नर्स की गर्दन पर 35 से ज्यादा किए थे वार, बॉयफ्रेंड पर शक

Tue, 25 Jun 2019 10:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 25 Jun 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
Triple massacre in Vasant Vihar: More than 35 done on the neck of the nurse, Wish on boyfriend
वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड - फोटो : हिमांशु सोनी

वसंत विहार के तिहरे हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। नर्स खुशबू नौटियाल की हत्या बेहद बेरहमी से की गई। उसके ऊपर धारदार हथियार से 35 से ज्यादा वार किए गए। सबसे ज्यादा वार गर्दन पर थे। उसके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए दो तरह के धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। तीनों शवों के सोमवार को हुए पोस्टमार्टम से यह खुलासा हुआ है। पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिम जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग दंपती और नर्स खुशबू की हत्या के लिए इस्तेमाल हथियारों में एक लंबे सुए जैसा या सुआ है। दूसरा हथियार दोनों तरफ से धारदार चाकू जैसा है।
विज्ञापन


तीनों की हत्या गला काटकर और गले में सुआ घोंपकर की गई है। खुशबू पर 35 से ज्यादा वार करने के साथ ही गले में सुआ घोंपा गया था। गर्दन को चाकू से काटा भी गया है। सुआ कई बार खुशबू की गर्दन में आर-पार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Triple massacre in Vasant Vihar: More than 35 done on the neck of the nurse, Wish on boyfriend
वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड - फोटो : हिमांशु सोनी

इसके अलावा, खुशबू के बाएं हाथ की कलाई पर चाकू के वार के निशान हैं। पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि खुशबू के किसी जानकार ने तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। उनके मुताबिक, हत्या की वजह भी खुशबू हो सकती है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वृद्घा शशि माथुर की गर्दन में दो बार सुआ घोंपकर हत्या की गई। बुजुर्ग विष्णु माथुर की गर्दन पर भी सुआ तीन से चार बार घोंपा गया। बुजुर्ग दंपती पर कम वार किए गए हैं। पोस्टमार्टम से पता चला कि खुशबू के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था।

पुलिस ने सोमवार को बुजुर्ग दंपति के शव उनके भतीजे और दामाद को सौंपे हैं। खुशबू का शव उसके पिता को दिया गया है। परिजन खुशबू का शव उत्तराखंड ले जाने की बजाय दिल्ली में ही अंतिम संस्कार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed