फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   tretment of corona new variant patient will be in Lok Nayak Hospital Delhi Government big decission

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: लोक नायक अस्पताल में होगा कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित मरीजों का इलाज

Tue, 30 Nov 2021 10:42 AM IST
सुशील कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 30 Nov 2021 10:42 AM IST
सार

लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल को कोरोना के नए वेरिएंट के मरीजों के लिए खोल दिया है। दिल्ली सरकार ने इस अस्पताल को कोरोना मरीजों के लिए नामित किया है।

विज्ञापन
tretment of corona new variant patient will be in Lok Nayak Hospital Delhi Government big decission
लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट की आहट से दहशत फैल गई है। इसको आने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा फैसला किया है। 

विज्ञापन




लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल को कोरोना के नए वेरिएंट के मरीजों के लिए खोल दिया है। दिल्ली सरकार ने इस अस्पताल को कोरोना मरीजों के लिए नामित किया है। इसमें कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाएगा। 
विज्ञापन

केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ओमिक्रॉन से प्रभावित देशों से भारत आने वाली उड़ानों को तत्काल प्रभाव से रोकने का आग्रह किया था। केजरीवाल ने कहा कि कई देशों ने ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से उड़ानें रोक दीं हैं। हम इसमें देरी क्यों कर रहे हैं? हमने पहली लहर में भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रोकने में देरी की थी। अधिकांश उड़ानें दिल्ली में उतरती हैं। कृपया उड़ानें तुरंत रोक दें। हमें ओमिक्रॉन को भारत में प्रवेश करने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। मैं आपसे(प्रधानमंत्री) तत्काल प्रभाव से इन क्षेत्रों से उड़ानें बंद करने का आग्रह करता हूं। इस संबंध में कोई भी देरी हानिकारक साबित हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र ने पिछले गुरुवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आने या जाने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच और परीक्षण करने के लिए कहा था। दिल्ली में कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन की आहट से दहशत है। इसको लेकर आगमन से पहले जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed