फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Traveling will be easy, you can pay for bus tickets with NCMC card

Delhi News: यात्रा होगी आसान, एनसीएमसी कार्ड से कर सकेंगे बसों में टिकट का भुगतान

Fri, 22 Sep 2023 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
Traveling will be easy, you can pay for bus tickets with NCMC card
मेट्रो की तर्ज पर डीटीसी में भी नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की सुविधा जल्द लागू होगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में भी जल्द नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) की सुविधा लागू होगी। ऐसे में बसों से यात्रा करने वाले लोगों को टिकट लेने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। यात्री एनसीएमसी कार्ड के जरिये टिकट का आसानी से भुगतान कर सकेंगे। अलग से स्मार्ट कार्ड रखने और पेपर टिकट लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। अभी तक यह सुविधा केवल मेट्रो में ही उपलब्ध है।

दिल्ली सरकार इस सेवा को मौजूदा वर्ष के अंत में लागू कर सकती है। इसे लेकर परिवहन विभाग भी तेजी से कार्य कर रहा है। परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस पर लंबी योजना बनाई गई है, जिसके तहत इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल सरकार इस योजना को बसों में लागू करेगी। इसके बाद ऑटो व टैक्सी में लागू किया जाएगा। इससे यात्रियों को अलग-अलग सार्वजनिक वाहन से यात्रा करने में आसानी होगी।
विज्ञापन




टिकट के लिए बार-बार नकद भुगतान नहीं करना होगा



एनसीएमसी के लागू होने से यात्रियों को टिकट के लिए खुले पैसे रखने की जरूरत नहीं होगी। टिकट के लिए बार-बार नकद भुगतान भी नहीं करना होगा। कार्ड के जरिये ऑनलाइन भुगतान कर बसों में सफर की सुविधा मिलने से यात्रियों की परेशानी कम हो जाएगी। इसको बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर कुछ छूट भी मिलेगी। एनसीएमसी लागू होने से यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग के लिए कई तरह के टिकट और दैनिक पास खरीदने की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




40 लाख से अधिक यात्री करते हैं रोज सफर

डीटीसी और क्लस्टर बसों की संख्या करीब 8 हजार है। इसमें 800 इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं। बसों में प्रतिदिन 40 लाख से अधिक लोग सफर करते हैं। कुल में करीब 35 प्रतिशत महिलाएं यात्रा करती हैं। बता दें महिलाओं के लिए बस सेवा निशुल्क है। ऐसे में रोज 25 लाख से अधिक लोग रुपये देकर टिकट खरीदते हैं।




यह है एनसीएमसी सुविधा


एनसीएमसी से यात्री मेट्रो सहित एयरपोर्ट या बसों के किराये का भुगतान कर सकते हैं। यह कार्ड पूरे देश में मान्य है। इस कार्ड से टोल पार्किंग का शुल्क भी जमा किया जा सकता है। इस कार्ड से शॉपिंग के अलावा एटीएम से नकदी भी निकाल सकेंगे। इस कार्ड की मदद से कार्ड होल्डर को देश के किसी भी स्थान से शॉपिंग, बैंकिंग की सुविधाएं मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed