फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   train passengers to get E- Wheelchair facility at Delhi Stations

जरूरतमंद यात्रियों को राजधानी के स्टेशनों पर मिलेगी ई-व्हीलचेयर

Wed, 11 Aug 2021 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
train passengers to get E- Wheelchair facility at Delhi Stations
नई दिल्ली। राजधानी के स्टेशनों को रेल यात्रियों विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग यात्रियों, बीमारों, महिलाओं के लिए सुविधाजनक बनाया जा रहा है। गोल्फ कार के बाद अब वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों व बीमार लोगों के लिए इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए रेलवे ने एक मोबाइल एप भी जारी करेगा। ‘आस-ए-व्हीलचेयर’ के माध्यम से रेल यात्री इस ई-व्हीलचेयर को बुक करा सकेंगे। हालांकि इस सुविधा के लिए यात्रियों से शुल्क वसूला जाएगा।
विज्ञापन

इन स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा
दिल्ली रेल मंडल के नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर गैर-किराया-राजस्व अर्जन योजना (एनआईएनएफआरआईएस) के तहत अत्याधुनिक दिव्यांग अनुकूल इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर के लिए एक वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध किया है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर की सुविधा मोबाइल एप ‘आस-ए-व्हीलचेयर’ के माध्यम से रेल यात्रियों को जल्द उपलब्ध होगी। जरूरतमंद यात्री इस एप के माध्यम से स्टेशन पहुंचने से पहले ही रेलवे स्टेशनों पर ई-व्हीलचेयर बुक कराएंगे। यह सेवा यात्रियों के स्टेशन आगमन पर भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगल ने बताया कि इससे रेलवे को सालाना 16 लाख रुपये का गैर किराया राजस्व प्राप्त होगा। साथ ही दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को संतोषजनक सेवाएं प्रदान करने की रेलवे की प्रतिबद्धता भी पूरी होगी। ई-व्हील चेयर की सुविधा मुफ्त नहीं होगी। रेलवे जल्द ही इसका किराया तय करेगा।
ट्रैक के अवरोध हटाने का निर्देश
उन्होंने ने बताया कि मानसून के दौरान रेलवे ट्रैक पर आने वाले अवरोधों को दूर करने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। इस पर एक समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मानसून के दौरान संरक्षा बढ़ाने पर बल दिया और रेल परिचालन के दौरान आने वाली बाधाओं को समाप्त करने के निर्देश दिए गए। रेलपथों, वेल्डों के अनुरक्षण मानकों और रेल पथों के निकट पड़े स्क्रैप को हटाने के लिए कहा गया।

बैठक में स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने जिनमें प्लेटफार्मों का विस्तार, वाशेबल एप्रनों, प्लेटफार्मों का लेवल उठाने, दूसरे प्रवेश द्वार का प्रावधान, फुट-ओवर-ब्रिज, एस्केलेटर, लिफ्ट और दिव्यांगों के लिए सुविधा, स्टेशनों के मुख्य द्वार सहित स्टेशन इमारतों में सुधार पर बल देने को कहा गया। गतिशीलता में वृद्धि और अन्य विकासात्मक ढांचागत कार्यों व माल लदान के कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed