फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Traffic started on foot overbridge connecting Badli railway station to metro

दिल्ली : बादली रेलवे स्टेशन को मेट्रो से जोड़ने वाले फुट ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू

Fri, 22 May 2020 10:36 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 22 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Traffic started on foot overbridge connecting Badli railway station to metro
फुटओवर ब्रिज (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन को बादली रेलवे स्टेशन से जोड़ने के लिए तैयार फुट ओवरब्रिज लोगों के आवागमन के लिए शुक्रवार को खोल दिया गया। इसके निर्माण से लोगों को अब मेट्रो तक पहुंचने के लिए रेलवे ट्रैक को पार नहीं करना होगा। अब बादली रेलवे स्टेशन से सीधे मेट्रो स्टेशन में दाखिल हो सकेंगे।

विज्ञापन


इस फुट ओवरब्रिज के तैयार होने से यादव नगर, शिव विहार सहित बादली की कॉलोनियों में रहने वालों को भी काफी राहत मिलेगी। फुट ओवरब्रिज बनने से पहले मेट्रो में सफर करने के लिए यात्रियों को रेलवे ट्रैक को पार करना पड़ता था। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी।
विज्ञापन


फुट ओवरब्रिज से कॉलोनियों में आने जाने के लिए लिफ्ट का भी प्रावधान किया गया है, जिसका संचालन जल्द शुरू किया जाएगा। बादली स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 से मेट्रो यात्रियों को कॉनकोर्स तक पहुंचाने के लिए वर्तमान में भी लिफ्ट की सुविधा मुहैया की जा रही है।  मेट्रो कॉनकोर्स लेवल पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए भी टिकट काउंटर बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed