{"_id":"5e0660b78ebc3e881b4c35ec","slug":"traffic-jam-in-delhi-due-to-protest-ashram-news-noi482142381","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन व रास्ता बंद होने से कई मार्गों पर लगा घंटों जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन व रास्ता बंद होने से कई मार्गों पर लगा घंटों जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। राजधानी के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन को लेकर एहतियातन बंद किए गए मार्गों की वजह से कई जगहों पर लंबा जाम लग गया। जाम में लोग घंटों फंसे रहे। जामा मस्जिद पर प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने गीता कॉलोनी से राजघाट की ओर आने वाले मार्ग को बंद कर दिया था। इस वजह से उत्तर पूर्वी दिल्ली व पूर्वी दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को लक्ष्मी नगर के वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ा। इस वजह से पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में जाम लग गया।
वहीं, सीलमपुर व जाफराबाद में प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने इलाके में बैरिकेडिंग की थी। इससे सीलमपुर से लेकर वेलकम, जाफराबाद, शाहदरा, भजनपुरा, सीमापुरी व नंदनगरी में जाम की स्थिति बनी रही। वहीं सीमापुरी, नंदनगरी व दिलशाद गार्डन में पुलिस ने बैरिकेड लगाकर जांच अभियान चलाया। इस वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई। वहीं जोरबाग व शाहीन बाग में प्रदर्शन की वजह से आश्रम से डीएनडी के बीच वाहनों की कतारें लग गईं। मथुरा रोड और कालिंदी कुंज रोड बंद होने के कारण डीएनडी पर वाहनों का दबाव ज्यादा था। जाम का असर नोएडा-डीएनडी मार्ग, महरौली गुरुग्राम और दिल्ली गुरुग्राम नेशनल हाईवे-8 पर भी पड़ा।