फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Total 40 infected children admitted to Loknayak in second wave 15 children age below one year one dead

कोरोना : लोकनायक में दूसरी लहर में भर्ती हुए कुल 40 संक्रमित बच्चे, 15 की उम्र एक साल से कम, एक की मौत

Tue, 25 May 2021 12:36 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 25 May 2021 12:36 AM IST
सार

तीसरी लहर में बच्चों पर होने वाले असर के बारे में पूछने पर डॉ. झांब ने कहा कि दूसरी लहर के डेटा के मुताबिक यह नहीं कह सकते कि तीसरी लहर में ज्यादा बच्चे संक्रमित होंगे। बच्चों का संक्रमित होना टीकाकरण और स्कूलों के फिर से खुलने पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन
Total 40 infected children admitted to Loknayak in second wave 15 children age below one year one dead
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में अबतक 40 गंभीर रूप से संक्रमित बच्चे भर्ती हुए हैं। इनमें से 15 बच्चे एक साल से कम उम्र के थे।अस्पताल के पीडियाट्रिक्स विभाग की प्रमुख डॉ. उर्मिला झांब ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों के हिसाब से यह नहीं कहा जा सकता कि दूसरी लहर में ज्यादा बच्चे संक्रमित हुए हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि तीसरी लहर में भी ऐसा ही होगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जनवरी से अब तक अस्पताल में कुल 75 संक्रमित बच्चे आ चुके हैं। इस महीने में एक महीने के बच्चे की अस्पताल में भर्ती होने के दो घंटे में मौत हो गई थी। उसके शरीर में पानी की कमी थी। 
विज्ञापन


तीसरी लहर में बच्चों पर होने वाले असर के बारे में पूछने पर डॉ. झांब ने कहा कि दूसरी लहर के डेटा के मुताबिक यह नहीं कह सकते कि तीसरी लहर में ज्यादा बच्चे संक्रमित होंगे। बच्चों का संक्रमित होना टीकाकरण और स्कूलों के फिर से खुलने पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed