फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Today winds will blow at a speed of 30-40 kmph

आज 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Tue, 22 Feb 2022 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Today winds will blow at a speed of 30-40 kmph
नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार का दिन गर्म रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री कम रहा। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मध्यम श्रेणी में 149 रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत से 23 प्रतिशत के बीच रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने मंगलवार को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। पूर्वानुमान है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर बिजली, तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। सफर के मुताबिक अगले दो दिनों का अनुमान है कि तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहने और हवा की तेज रफ्तार के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक में मध्यम श्रेणी से सुधार की उम्मीद है। 24 मार्च से रफ्तार में कमी से हवा की गुणवत्ता धीरे-धीरे खराब होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed