फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Three people from the same family died of corona

दिल्ली के गांव : एक ही परिवार के तीन लोगों की कोरोना से मौत

Sat, 22 May 2021 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 May 2021 06:31 AM IST
सार

  • गांव ईसापुर में संक्रमण से 15 दिन में गई जान
  • 20 दिन में जा चुकी हैं 25 जिंदगियां

विज्ञापन
Three people from the same family died of corona
पीपीई कीट पहनकर दाह संस्कार करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना ने कुछ गांवों में कई परिवारों को पूरी तरह तोड़ दिया है। इनमें ईसापुर का ऐसा परिवार भी शामिल है, जिसमें एक सदस्य की तेरहवीं की रस्म पूरी होने से पहले ही दूसरे की मौत हो गई। 15 दिन के अंदर कोरोना संक्रमित होने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


ईसापुर निवासी संतराम डागर की मौत 27 अप्रैल को हुई। 29 अप्रैल को उनकी पत्नी अतर कौर ने दम तोड़ दिया। परिवार के संभलने से पहले ही 13 मई को संतराम के बेटे जयभगवान की मौत हो गई। परिजनों को संतराम के कोरोना संक्रमित होने का पता 25 अप्रैल को चला। उन्होंने दिल्ली एवं हरियाणा के आसपास के शहरों में अस्पताल में बेड की तलाश की, लेकिन उपलब्ध नहीं हुआ।
विज्ञापन


हरियाणा के खानपुर स्थित एक अस्पताल में बेड मिला, लेकिन अगले दिन ही वहां संतराम की मौत हो गई। इसी अस्पताल में भर्ती संतराम की पत्नी 29 अप्रैल को कोरोना से हार गई। संतराम के बेटे को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया, लेकिन वह भी कोरोना को हरा नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में 25 अप्रैल से 15 मई के बीच 25 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इससे ग्रामीण भयभीत हैं और गलियों में सन्नाटा पसरा है। उधर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बावजूद प्रशासन हरकत में नहीं आया है। पूर्व प्रधान तेज सिंह डागर ने बताया कि डिस्पेंसरी में कोरोना जांच का काम पूरी तरह बंद था। जांच करने वाला कर्मचारी बीमार होने के कारण नहीं आ रहा था। हालांकि अब जांच शुरू हो गई है।

पिता की अस्थियां उठाते ही इलाज करने पहुंचे एम्स 
जयभगवान के पुत्र उमेश पेशे से डाक्टर हैं और एम्स में नौकरी करते हैं। एम्स में कोरोना के मरीजों का भार होने के कारण वे दादा व दादी के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे। वे पिता का अंतिम संस्कार करने आए और उनकी अस्थियां उठाते ही एम्स में भर्ती मरीजों का इलाज करने पहुंच गए। उनका कहना है कि उनके परिजन तो नहीं बच सके, मगर अस्पताल में भर्ती मरीज बच जाने चाहिए। इसी कारण नौकरी पर गए हैं।


दो गांवों में तीन परिवारों के दो-दो सदस्यों की मौत
ईसापुर की तरह दिल्ली के दो अन्य गांवों में तीन परिवारों के दो-दो सदस्यों की कोरोना से मौत हो चुकी है। रानीखेड़ा गांव में गत माह सगे भाइयों रण सिंह एवं सुल्तान सिंह की करीब तीन घंटे के अंदर मौत हुई थी। वहीं मदनपुर गांव में सदाराम एवं सूबेदार चंद्रभान की 15 दिन के अंदर की मौत हुई। यहीं जागेराम एवं उसकी पुत्रवधु की भी 15 दिन के अंदर मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed