{"_id":"60d60bd48ebc3ecc097ad76e","slug":"three-metro-stations-of-yellow-line-closed-for-four-hours-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में किसान आंदोलन का असर: आज चार घंटे के लिए बंद रहेंगे येलो लाइन के तीन मेट्रो स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में किसान आंदोलन का असर: आज चार घंटे के लिए बंद रहेंगे येलो लाइन के तीन मेट्रो स्टेशन
Sat, 26 Jun 2021 01:10 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:10 AM IST
सार
सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली मेट्रो के तीन स्टेशन सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगे। दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा के लिए जारी निर्देशों के तहत दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने येलो लाइन पर विश्विद्यालय, सिविल लाइन और विधान सभा मेट्रो स्टेशनों के गेट चार घंटे के लिए बंद रखने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान आंदोलन के सात महीने पूरे होने पर अपनी मांगों के समर्थन में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को उप-राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा। सुबह के वक्त किसान दिल्ली के अलग अलग हिस्सों से पहुंचेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों की भीड़ और सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली मेट्रो के तीन स्टेशन सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगे। दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा के लिए जारी निर्देशों के तहत दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने येलो लाइन पर विश्विद्यालय, सिविल लाइन और विधान सभा मेट्रो स्टेशनों के गेट चार घंटे के लिए बंद रखने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर अपनी मांगों के समर्थन में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद सुरक्षा के लिहाज से सभी एहतियात बरते जा रहे हैं।
विज्ञापन