फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   three girls missing from gorakhpur recovered from Delhi house crime news update

Crime: गोरखपुर से अगवा तीन लड़कियां दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर से मिलीं, दो निकलीं नाबालिग, आरोपी फरार

Mon, 06 Jun 2022 10:23 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 06 Jun 2022 10:23 AM IST
सार

मंडावली थाने की एक टीम का गठन किया गया। पूरे इलाके की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसके बाद लड़कियों की लोकेशन को ट्रेस कर लिया गया। 

विज्ञापन
three girls missing from gorakhpur recovered from Delhi house crime news update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गगुआ थाना क्षेत्र से अगवा कर दिल्ली लाई गई तीन लड़कियों को यूपी और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बरामद किया है। जांच के दौरान तीनों लड़कियों की लोकेशन पूर्वी दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर इलाके में मिली थी। एक टीम ने राजधानी पहुंचकर दिल्ली पुलिस से मदद मांगी। 
विज्ञापन


बाद में संयुक्त कार्रवाई के बाद तीनों लड़कियों को बरामद कर लिया गया। आरोपी फरार हो गया। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। बरामद लड़कियों में दो नाबालिग हैं।
विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि गोरखपुर से यूपी पुलिस की एक टीम मंडावली थाने में आई थी। इसमें एसआई प्रदीप कुमार पांडेय, सिपाही बृजमोहन गौतम व अन्य शामिल थे। इन्होंने बताया कि गगुआ थाना क्षेत्र से तीन लड़कियों को अगवा कर दिल्ली लाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी लोकेशन वेस्ट विनोद नगर की एरिया की मिल रही है। फौरन मंडावली थाने की एक टीम का गठन किया गया। पूरे इलाके की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसके बाद लड़कियों की लोकेशन को ट्रेस कर लिया गया। 


इसके बाद एक मकान पर छापेमारी कर तीनों लड़कियों को बरामद कर लिया गया। तीनों को अगवा कर लाने वाला आरोपी वहां से फरार हो गया। यूपी पुलिस की टीम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तीनों को वापस गोरखपुर लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed