फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Three accused, including two minors, arrested in the murder of a young man

Delhi News: युवक की हत्या में दो नाबालिग समेत तीन आरोपी धरे

Mon, 01 May 2023 10:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 10:01 PM IST
विज्ञापन
Three accused, including two minors, arrested in the murder of a young man
जामिया नगर में गर्लफ्रेंड के लिए युवक की हत्या का मामला
विज्ञापन

युवक की हत्या में दो नाबालिग समेत तीन आरोपी धरे
- वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद, गर्लफ्रेंड को लेकर हुआ था झगड़ा, दो गुट के युवक मिटिंग कर मामले को सुलझाने के लिए हुआ थे इकट्ठा
-नाबालिग मुख्य आरोपी के दोस्त ताबिश ने कर दिया था चाकू से हमला, इसमें एक युवक की हो गई थी मौत, बाकी चार थे जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के जामिया नगर स्थित जाकिर नगर में 28 अप्रैल की रात युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान ताबिश उर्फ दानिश (22) के रूप में हुई है। पुलिस की टीम ने आरोपियों को यूपी के हापुड़ और सियाना में छापेमारी कर इनको दबोचा है।
28 अप्रैल गर्लफ्रेंड को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान ताबिश व उसके गुट ने मोहम्मद शेयान नामक युवक की हत्या कर दी थी। जबकि बाकी चार लड़कों को चाकू मार कर घायल दिया था। पुलिस ने मामले में हत्या, हत्या के प्रयास व बलवा करने का मामला दर्ज किया था। जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि जामिया नगर हत्याकांड का मुख्य आरोपी 16 साल का नाबालिग है। उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे छोड़कर अदीब नामक लड़के से बातचीत शुरू कर दी थी। घटना वाले दिन नाबालिग व अदीब के बीच मिटिंग हुई थी। जिसमें दोनों ओर से लड़के आए थे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। लोकल पुलिस के अलावा एएटीएस इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह डागर, एसआई जितेंद्र रघुवंशी, एएसआई श्रवण, राजीव, हवलदार मोहित व सिपाही मोहित व अन्यों की टीम ने मामले की जांच शुरू की। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी लड़कों ने दिल्ली को छोड़ा हुआ है।
विज्ञापन

टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने यूपी के हापुड़ और सियाना में छापेमारी कर तीनों को वहां से दबोच लिया। घटना वाले दिन ताबिश ने ही पांचों लड़कों को चाकू मारा था। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। कई टीमें उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed