फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   This time also a century in the cutoff of BA program

डीयू : बीए प्रोग्राम की कटऑफ में भी शतक

Sat, 02 Oct 2021 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
This time also a century in the cutoff of BA program
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की पहली कटऑफ के तहत बीए प्रोग्राम के संयुक्त (कांबिनेशन) कार्सेस मेें भी कटऑफ शतक को छू गई है। रामजस कॉलेज में बीए प्रोग्राम के तहत अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र व गणित जैसे कोई दो विषय एक साथ लेने पर कटऑफ 100 फीसदी है। इसके अलावा, प्रमुख विषयों के साथ इस कोर्स के लिए नॉर्थ से लेकर साउथ कैंपस तक के प्रतिष्ठित कॉलेजों में 99 व इससे अधिक कटऑफ रखी गई है।
विज्ञापन

डीयू के कांबिनेशन कार्सेस के तहत नार्थ कैंपस के हिंदू कॉलेज में बीए प्रोग्राम (अंग्रेजी व अर्थशास्त्र) के लिए कटऑफ 99 फीसदी है। अंग्रेजी व राजनीति विज्ञान के संयुक्त कोर्स में नार्थ कैंपस के किरोड़ीमल कॉलेज ने कटऑफ 99 फीसदी है। वहीं, मिरांडा हाउस कॉलेज ने .25 अंक की बढ़ोतरी करते हुए कॉऑफ 99.25 फीसदी रखी है।
विज्ञापन

मिरांडा हाउस से बीए प्रोग्राम के तहत अंग्रेजी व फिलोसफी करने के लिए कटऑफ 99 फीसदी है। यहां अर्थशास्त्र और भूगोल के लिए कटऑफ 99.25 फीसदी है। अर्थशास्त्र व इतिहास के संयुक्त कोर्स की बात करें तो बीए प्रोग्राम के लिए कटऑफ किरोड़ीमल कॉलेज ने 99, लेडी श्रीराम कॉलेज ने 99.25 व मिरांडा हाउस ने 99.25 फीसदी रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्थशास्त्र व राजनीति विज्ञान के संयुक्त कोर्स में दाखिले की चाह रखने वाले विद्यार्थियों को नॉर्थ कैंपस के मिरांडा हाउस में 99.25, किरोड़ीमल कॉलेज में 99.25, लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन में 99.25, मिरांडा हाउस में 99.25 फीसदी व साउथ कैंपस के प्रतिष्ठित श्रीवेंकेटेश्वर कॉलेज में 98.5 फीसदी अंक पर प्रवेश मिलेगा।

भूगोल व अंग्रेजी के साथ बीए प्रोग्राम के लिए मिरांडा हाउस की कटऑफ 99.25 फीसदी है। राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र के संयुक्त कोर्स के लिए कटऑफ मिरांडा हाउस में 99.25 फीसदी और श्रीवेंकेटेश्वर कॉलेज में 98.5 फीसदी रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed