फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   third center of SOL starts in West Delhi

एसओएल का तीसरा सेंटर पश्चिमी दिल्ली में शुरू,

Tue, 20 Jul 2021 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
third center of SOL starts in West Delhi
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के विद्यार्थियों को अब नॉर्थ कैंपस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विद्यार्थियों को अतिरिक्त सुविधा देने के लिए एसओएल ने पश्चिमी दिल्ली स्थित केशवपुरम में तीसरा क्षेत्रीय सेंटर शुरू किया है। अब एसओएल के सेंटरों की संख्या दो से बढ़कर तीन हो गई है।
विज्ञापन

इससे पहले डीयू के उत्तरी व दक्षिणी परिसर में एसओएल के सेंटर हैं। इस सेंटर के शुरू होने से दाखिले, लाइब्रेरी व पाठ्य सामग्री की सुविधा विद्यार्थियों को मिलेगी। जल्द ही चौथा सेंटर पूर्वी दिल्ली में शुरू होगा।
विज्ञापन

एसओएल के केशवपुरम सेंटर का उद्घाटन सोमवार को कार्यवाहक कुलपति प्रो पीसी जोशी ने किया। इस अवसर पर डीयू रजिस्ट्रार डॉ विकास गुप्ता, डीन ऑफ कॉलिजेज प्रो बलिराम पाणि, साउथ कैंपस निदेशक प्रो सुमन कुंदू, व स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के प्रिंसिपल प्रो यू. एस. पांडेय उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो पांडेय ने बताया कि यहां विद्यार्थियों को लाइब्रेरी, पाठ्य सामग्री व अन्य सुविधाएं मिलेंगी। दाखिले संबंधित जानकारी भी यहां से मिल सकेगी। ऐसा विचार किया जा रहा है कि बीकॉम से जुड़ी पाठ्य सामग्री यहीं से विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाए। यहां कैंपस शुरू होने से इस इलाके से जुड़े विद्यार्थियों को नॉर्थ कैंपस आने या साउथ कैंपस जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

यह पूरी तरह से ग्रीन कैंपस है। ऐसा ही एक कैंपस जल्द ही पूर्वी दिल्ली में शुरू होगा। उसका काम अंतिम चरण में है। पूर्वी दिल्ली सेंटर बनने से गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली के विद्यार्थियों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed