{"_id":"5f440fc08ebc3e3cbe1c3701","slug":"thief-jump-off-the-first-floor-got-injured-ashram-news-noi5317337167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े जाने की डर से पहली मंजिल से चोर ने लगाई छलांग, हाथ पैर टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़े जाने की डर से पहली मंजिल से चोर ने लगाई छलांग, हाथ पैर टूटे
Tue, 25 Aug 2020 02:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया चोर
- फोटो : amar ujala
मॉडल टाउन इलाके में सेंधमारी के दौरान पकड़े जाने के डर से पहली मंजिल से छलांग लगाकर अपने पैर हाथ तुड़वा चुके सेंधमार को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो खरीदारों को भी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 लाख के जेवरात बरामद किए हैं। पकड़ा गया सेंधमार भलस्वा डेयरी थाने का घोषित बदमाश है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश का नाम जहांगीरपुरी निवासी शेख फरीद (26) और खरीदारों के नाम महेंद्र पार्क निवासी गुरदीप (69) और जहांगीरपुरी निवासी भेजाराम (56) हैं।
विज्ञापन
मॉडल टाउन निवासी इशप्रीत सिंह ने शनिवार को अपने घर में चोरी होने की शिकायत की थी। सीसीटीवी कैमरे में एक युवक लंगड़ाता हुआ जाते दिखा। उसकी पहचान सेंधमार शेख फरीद के रूप में हुई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर खरीदारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 लाख के जेवरात व अन्य सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन