फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Thief arrested for selling 4000 vehicles by changing engine and chassis number

शातिर चोर गिरफ्तार: 4000 गाड़ियां बेचीं, लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह से कनेक्शन; पुलिस ने रखा था इनाम

Thu, 18 May 2023 08:17 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 18 May 2023 08:17 AM IST
सार

इंजन और चेसिस नंबर बदलकर गाड़ियां बेचने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। वहीं गिरोह के एक सदस्य के भाई को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Thief arrested for selling 4000 vehicles by changing engine and chassis number
पुलिस की गिरफ्त में चोर शमीम उर्फ पिल्ला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस की स्पेशल सेल ने दस सालों में 4000 से ज्यादा गाड़ियों के इंजन और चेसिस नंबर बदलकर बेचने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर भारत के कुख्यात वाहन चोर मनोज बक्करवाला का करीबी है। पुलिस ने एक मामले में इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी की पहचान समर गार्डन, मेरठ निवासी 40 वर्षीय शमीम उर्फ पिल्ला के रूप में हुई है। आरोपी के लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह से भी तार जुड़े हुए हैं। गिरोह के एक सदस्य के भाई को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन

पुलिस ने रखा था 25 हजार का इनाम
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि टीम ने अप्रैल में 25 हजार के इनामी बदमाश कमल को गिरफ्तार किया था। इसने पूछताछ के दौरान बताया कि वह सहयोगियों के साथ 800 से ज्यादा फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट बनवा चुका है। कमल से पूछताछ और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से टीम को पता चला कि सहयोगी शमीम संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, समयपुर बादली में आने वाला है। सूचना के बाद आरोपी को दबोच लिया गया। शमीम ने बताया कि वह मनोज बक्करवाला और मेरठ के नवाब जैसे वाहन चोर गिरोह के लिए काम करता है। इनकी मदद से चोरी के वाहन अलग-अलग राज्यों में अपराधियों को बेच दिए जाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरगढ़ पुलिस कर रही थी तलाश
पुलिस ने आरोपी शमीम के पास से तमंचा और इंजन व चेसिस नंबर बदलने के औजार बरामद किए हैं। स्पेशल सेल ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू की। बहादुरगढ़ की सदर थाना पुलिस ने मनोज बक्करवाला समेत इस गिरोह से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया था। उस समय शमीम भागने में कामयाब हो गया था। गिरोह के लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ सिंडिकेट से भी तार जुड़े हुए थे। छह आरोपियों में गिरफ्तार आरोपी चिराग उर्फ कालू का भाई सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल रहा था।

विज्ञापन

गूगल पर अपना नंबर डालकर ठगी, ओडिशा से दबोचा गया
यदि आप गूगल की मदद से किसी भी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर ढूंढते हैं तो जरा सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि कंपनी का नंबर ढूंढते-ढूंढते आप ठगों के जाल में फंस जाएं। द्वारका जिला के साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे ही गैंग के सदस्य को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दिलीप कुमार जेना 23 वर्षीय के रूप में हुई है। आरोपियों ने गूगल पर मोबीक्विक और पेटीएम का फर्जी कस्टमर केयर नंबर डाला हुआ था। कोई भी गूगल की मदद से इनका नंबर ढूंढता तो आरोपियों का नंबर मिलता। जैसे ही पीड़ित कॉल करते तो आरोपी खुद को कंपनी का अधिकारी बताकर विश्वास में लेकर व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजकर रकम उड़ा लेते थे।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने बताया कि 12 अप्रैल को द्वारका साइबर थाने में शिकायत मिली थी। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने 11 अप्रैल को मोबीक्विक का कस्टमर केयर नंबर गूगल की मदद से लिया था। वहां कॉल करने पर आरोपियों ने एक लिंक भेजा। बाद में उनके दो बैंक खातों से दो लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी की रकम दो अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई थी। 

एक लाख रुपये एचडीएफसी बैंक में ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस ने उस खाते की जानकारी जुटाई तो पता चला कि खाता ओडिशा में किसी दिलीप कुमार का है। एक टीम को तुरंत बालेश्वर जिला, ओडिशा भेजकर दिलीप को दबोच लिया गया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद किया गया। दिलीप ने बताया कि वह निरंजन नेता उर्फ मुन्ना के साथ मिलकर ठगी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed