{"_id":"688397dafb654451e10e6dc4","slug":"they-used-to-bring-drugs-from-andhra-pradesh-and-supply-them-in-delhi-ncr-ashram-news-c-340-1-del1004-98741-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक के ध्यानार्थ : आंध्रप्रदेश से लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते थे मादक पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक के ध्यानार्थ : आंध्रप्रदेश से लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते थे मादक पदार्थ
विज्ञापन
पुलिस ने सेना के पूर्व फौजी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आंध्रप्रदेश से लाकर दिल्ली-एनसीआर में मादक पदार्थ की सप्लाई कर रहे थे। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरोह का पर्दाफाश कर पन्ना नवादा, गांव-भालौट, रोहतक, हरियाणा निवासी सेना के पूर्व फौजी विजय उर्फ फौजी उर्फ सोनू (30) को गिरफ्तार किया है।
आरोपी 2021 से फरार था। अदालत ने उसे 2023 में भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले इंस्पेक्टर अशोक कुमार को गुप्त सूचना मिली कि अवैध मादक पदार्थ आपूर्ति मामले में शामिल विजय उर्फ फौजी उर्फ सोनू नामक आरोपी पन्ना नवादा, गांव-भालौट, रोहतक, हरियाणा में रह रहा है। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। कभी-कभी वह परिवार के सदस्यों से मिलने अपने गांव जाता था। इसके बाद इंस्पेक्टर अजय सिंह, एसआई अनिल सरोहा और एसआई प्रदीप सिंह की टीम ने गांव में घेराबंदी कर विजय उर्फ फौजी उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह अपने 5-6 साथियों के साथ आंध्रप्रदेश से मादक पदार्थ लाता था।