फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   There will be 700 additional employees in the Integrated Municipal Corporation of Delhi

Municipal Corporation of Delhi : एकीकृत दिल्ली नगर निगम में 700 कर्मचारी होंगे अतिरिक्त

Thu, 19 May 2022 06:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 May 2022 06:01 AM IST
सार

22 मई को तीनों नगर निकायों को भंग कर दिया जाएगा। इसके बाद एकीकृत दिल्ली नगर निगम का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। केंद्र सरकार ने बुधवार को एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि दिल्ली के तीनों नगर निकायों का 22 मई को औपचारिक रूप से विलय हो जाएगा।

विज्ञापन
There will be 700 additional employees in the Integrated Municipal Corporation of Delhi
mcd - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली के तीनों नगर निगमों के एकीकरण के बाद करीब 700 कर्मचारी अतिरिक्त हो जाएंगे और उन्हें नई प्रणाली में समायोजित करना निगम प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी। 22 मई को तीनों नगर निकायों को भंग कर दिया जाएगा। इसके बाद एकीकृत दिल्ली नगर निगम का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने बुधवार को एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि दिल्ली के तीनों नगर निकायों का 22 मई को औपचारिक रूप से विलय हो जाएगा। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के स्थाई समिति अध्यक्ष रहे कर्नल बीके ओबरॉय ने बताया कि नगर निकायों के एकीकरण से पहले कर्मचारियों को शॉर्ट लिस्ट करने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन


 तीनों नगर निगमों के एकीकृत होने के बाद करीब 700 कर्मचारी अतिरिक्त हो जाएंगे। प्रत्येक विभाग में कर्मचारियों की संख्या में एक तिहाई कटौती की संभावना है। एकीकृत एमसीडी के नए प्रशासन के सामने इन अधिशेष कर्मचारियों को समायोजित करने की चुनौती होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कर्मचारियों को कहां लगाया जाएगा, अभी यह तय नहीं हुआ है। केंद्र सरकार की तरफ से एकीकरण की अधिसूचना जारी हो जाने के बाद उम्मीद है कि जल्द ही इन अधिशेष कर्मचारियों के भाग्य का फैसला भी हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed